फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra Weather: गुनगुनी धूप नहीं दे सकी सर्दी से राहत, अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम

Mon, 06 Jan 2020 10:47 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Jan 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
Agra Weather Update rainfall forecast for next two days
शीत लहर से ठिठुरे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
आगरा में तीन दिन से धूप निकलने के बाद भी सर्दी से राहत नहीं मिल सकी है। रविवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले दो दिन में बारिश होने के आसार हैं। घना कोहरा छाया रहेगा।
Agra Weather Update rainfall forecast for next two days
कोहरे की चादर के चलते ताजमहल नजर न आ सका - फोटो : अमर उजाला
रविवार को सुबह पांच बजे दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। सुबह 10 बजे के बाद कोहरा छंटना शुरू हुआ। हालांकि इसके बाद धूप खिली मगर यह बेअसर रही। सुबह और शाम को कोहरा छाने के कारण नमी बढ़ गई है। हालांकि गलन कुछ कम हुई है। 
Agra Weather Update rainfall forecast for next two days
बादलों में छिपा सूरज - फोटो : अमर उजाला
रविवार को अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, सोमवार को भी घना कोहरा छाएगा। सात और आठ जनवरी को बूंदाबांदी और बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Weather Update rainfall forecast for next two days
सड़कों पर छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
कोहरा छाए रहने के कारण हवा में प्रदूषणकारी तत्व बढ़ गए हैं। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 264 दर्ज किया गया है, जोकि संतोषजनक नहीं है। यह फेफड़े और सांस रोगियों के लिए मुश्किल पैदा करने वाला है। खासतौर से सुबह और शाम के वक्त ऐसे मरीजों को बाहर भ्रमण करने से परहेज करना चाहिए। 
विज्ञापन
Agra Weather Update rainfall forecast for next two days
स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले के स्कूल और कॉलेज सोमवार को 18 दिन बाद खुलेंगे। शीतलहर की वजह से 18 दिसंबर से ही छुट्टियां चल रही थीं। परीक्षाएं लटकी हुई हैं। शीतलहर को देखते हुए पहली बार विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर स्थित संस्थानों और संबद्ध कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed