फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिसके साथ खाना खाया, उसका ही पूरा परिवार खत्म कर दिया, खौफनाक है 'दगाबाजी' की यह कहानी

Wed, 02 Sep 2020 02:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 02 Sep 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
Agra triple murder inside story
आरोपी सुभाष (बायें), मृतक बबलू (दायें) - फोटो : अमर उजाला

जिसके साथ पढ़ाई की। कई बार घर पर साथ-साथ खाना खाया। उसके ही पूरे परिवार को खत्म कर दिया। यह कहानी है दगाबाज सुभाष की, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने दोस्त बबलू, उसके पिता रामवीर और मां मीरा को बड़ी ही बेरहमी से मार डाला। इसके बाद शवों को आग के हवाले कर दिया। एत्माद्दौला के नगला किशनलाल में 30 अगस्त की रात हुए इस तिहरे हत्याकांड के बाद मोहल्ले के लोगों में आरोपियों के खिलाफ आक्रोश है। 




संबंधित खबर- तिहरा हत्याकांडः आरोपियों ने बताया घटनाक्रम, हत्या के बाद पीठ पर रखकर ले गए शव, इसलिए लगाई सिलिंडर में आग

Agra triple murder inside story
आरोपी सुभाष (बायें), मृतक बबलू (दायें) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मृतक बबलू और आरोपी सुभाष ने साथ ही पढ़ाई की थी। बबलू ने इंटरमीडिएट के साथ आईटीआई की थी। सुभाष बीएससी पास है। उसने भी आईटीआई की थी। बबलू और सुभाष दोस्त थे। दोनों अपनी सरकारी नौकरी लगवाना चाहते थे। इसके लिए तैयारी में लगे थे। सुभाष बबलू के घर अक्सर बैठा रहता था। दोनों में इतनी घनिष्ठता थी कि कई बार उसके ही घर में खाना खाता था। वह परिवार का हाल जानता था। 
Agra triple murder inside story
बबलू के पिता रामवीर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

आरोपी सुभाष ने रामवीर के माध्यम से ही पूर्व फौजी नर सिंह पाल को 12 लाख रुपये दिए थे। नर सिंह ने कहा था कि वह रेलवे में नौकरी लगवा देगा। सुभाष बबलू के साथ ही ट्रेनिंग पर गया था। मगर, नौकरी नहीं लगी थी। पूर्व फौजी ने सुभाष के रुपये लौटा दिए थे। मगर, रामवीर के पैसे वापस नहीं कर सका था। इस कारण रामवीर को सुभाष से रुपये उधार लेने पड़े थे। रामवीर उसे रुपये वापस नहीं कर पा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Agra triple murder inside story
आगरा ट्रिपल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
सुभाष को लगा कि रामवीर की वजह से पहले ठगी का शिकार हो गया। अब उसके तीन लाख रुपये वापस नहीं कर रहे। इसी खुन्नस में सुभाष ने 15 दिन पहले ही बबलू के परिवार को खत्म करने की रच ली थी। घटना वाले दिन भी तीन लाख रुपयों का तगादा किया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रामवीर ने रकम वापस करने से मना कर दिया था। इसलिए हत्याकांड को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Agra triple murder inside story
इसी कमरे में बबलू और रामवीर का मारा गया - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि आरोपी सुभाष ने वकील और गजेंद्र संग मिलकर रामवीर और बबलू को एक एक घर बुलाकर मारा। फिर रामवीर के घर जाकर मीरा की हत्या की। इसके बाद रामवीर के घर में तीनों लाशें एक कमरे में कर आग लगा दी। आरोपी रसोई गैस सिलिंडर से विस्फोट करना चाहते थे, ताकि लोग घटना को हादसा समझें, इसलिए गैस खोल दी थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed