{"_id":"5f4f561e8ebc3e537d60251d","slug":"agra-triple-murder-inside-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिसके साथ खाना खाया, उसका ही पूरा परिवार खत्म कर दिया, खौफनाक है 'दगाबाजी' की यह कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिसके साथ खाना खाया, उसका ही पूरा परिवार खत्म कर दिया, खौफनाक है 'दगाबाजी' की यह कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जिसके साथ पढ़ाई की। कई बार घर पर साथ-साथ खाना खाया। उसके ही पूरे परिवार को खत्म कर दिया। यह कहानी है दगाबाज सुभाष की, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने दोस्त बबलू, उसके पिता रामवीर और मां मीरा को बड़ी ही बेरहमी से मार डाला। इसके बाद शवों को आग के हवाले कर दिया। एत्माद्दौला के नगला किशनलाल में 30 अगस्त की रात हुए इस तिहरे हत्याकांड के बाद मोहल्ले के लोगों में आरोपियों के खिलाफ आक्रोश है।
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मृतक बबलू और आरोपी सुभाष ने साथ ही पढ़ाई की थी। बबलू ने इंटरमीडिएट के साथ आईटीआई की थी। सुभाष बीएससी पास है। उसने भी आईटीआई की थी। बबलू और सुभाष दोस्त थे। दोनों अपनी सरकारी नौकरी लगवाना चाहते थे। इसके लिए तैयारी में लगे थे। सुभाष बबलू के घर अक्सर बैठा रहता था। दोनों में इतनी घनिष्ठता थी कि कई बार उसके ही घर में खाना खाता था। वह परिवार का हाल जानता था।
3 of 6
बबलू के पिता रामवीर का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी सुभाष ने रामवीर के माध्यम से ही पूर्व फौजी नर सिंह पाल को 12 लाख रुपये दिए थे। नर सिंह ने कहा था कि वह रेलवे में नौकरी लगवा देगा। सुभाष बबलू के साथ ही ट्रेनिंग पर गया था। मगर, नौकरी नहीं लगी थी। पूर्व फौजी ने सुभाष के रुपये लौटा दिए थे। मगर, रामवीर के पैसे वापस नहीं कर सका था। इस कारण रामवीर को सुभाष से रुपये उधार लेने पड़े थे। रामवीर उसे रुपये वापस नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आगरा ट्रिपल मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
सुभाष को लगा कि रामवीर की वजह से पहले ठगी का शिकार हो गया। अब उसके तीन लाख रुपये वापस नहीं कर रहे। इसी खुन्नस में सुभाष ने 15 दिन पहले ही बबलू के परिवार को खत्म करने की रच ली थी। घटना वाले दिन भी तीन लाख रुपयों का तगादा किया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रामवीर ने रकम वापस करने से मना कर दिया था। इसलिए हत्याकांड को अंजाम दिया।
विज्ञापन
5 of 6
इसी कमरे में बबलू और रामवीर का मारा गया
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि आरोपी सुभाष ने वकील और गजेंद्र संग मिलकर रामवीर और बबलू को एक एक घर बुलाकर मारा। फिर रामवीर के घर जाकर मीरा की हत्या की। इसके बाद रामवीर के घर में तीनों लाशें एक कमरे में कर आग लगा दी। आरोपी रसोई गैस सिलिंडर से विस्फोट करना चाहते थे, ताकि लोग घटना को हादसा समझें, इसलिए गैस खोल दी थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।