फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra Shops Collapse: मलबे से आ रही थीं कराहने की आवाजें; धूल कम हुई तो दिखा डरावना मंजर; देवदूत बनी पुलिस

Sun, 06 Apr 2025 09:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 06 Apr 2025 09:35 AM IST
सार

आगरा में मरम्मत करते समय पांच दुकानें ढह गईं। मलबे में दबने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात घायल हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद एडवांस रेस्क्यू टेंडर से मलबा हटवाया गया। अग्निशमन विभाग के सीएफओ सहित 22 कर्मचारियों ने बचाव कार्य की कमान संभाली। 

विज्ञापन
Agra Shops Collapse Debris removed by Advanced Rescue Tender Moaning sounds were coming from rubble
मलबे में दबे लोगों को निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सेक्टर 7 में दुकानों के गिरने के बाद मलबे में दबे लोगों की जिंदगियां बचाना आसान नहीं था। जगदीशपुरा पुलिस मौके पर पहुंच जरूर गई थी, लेकिन पुलिसकर्मियों के पास मलबा हटाने के कोई इंतजाम नहीं थे। घटना के 15 मिनट बाद ही दमकल की टीम भी पहुंच गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह पहुंचे तो अपने साथ एडवांस रेस्क्यू टेंडर भी लेकर गए थे। इसमें मलबा हटाने के लिए अत्याधुनिक उपकरण से लेकर ड्रिल और कटिंग मशीन के साथ जनरेटर की सुविधा भी रहती है, जिससे मलबे को जल्द से जल्द हटाया जा सके।
Agra Shops Collapse Debris removed by Advanced Rescue Tender Moaning sounds were coming from rubble
मलबे में दबे लोगों को निकालते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
एडवांस टेंडर के इस्तेमाल से हटाया मलबा
यही वजह रही कि समय रहते सात लोगों को बचा लिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि एडवांस रेस्क्यू टेंडर का प्रयोग आपात स्थिति के लिए महाकुंभ के दौरान किया गया था। महाकुंभ संपन्न होने के बाद मार्च में आगरा कमिश्नरेट को भी एक टेंडर मिली है। इस टेंडर में ड्रिल मशीन, कटिंग मशीन, मिनी बुलडोजर, जनरेटर फावड़े आदि रखे रहते हैं। जब उन्हें पता चला कि पांच दुकानें गिर गई हैं तो एडवांस टेंडर को भी ले आए। 
 
Agra Shops Collapse Debris removed by Advanced Rescue Tender Moaning sounds were coming from rubble
मलबे में दबे लोगों को निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला
उनके साथ 22 दमकलकर्मी भी शामिल थे, जिन्हें मलबा हटाने का प्रशिक्षण मिला हुआ है। उन्होंने स्थानीय लोगों और पुलिस के साथ मिलकर हाइड्रोलिक कटिंग मशीन की मदद से पत्थरों को काटा, फावड़े से भी मलबा हटाया गया। इससे लोगों को निकालने में मदद मिलती रही। इस टेंडर का प्रयोग आगरा में पहली बार किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Shops Collapse Debris removed by Advanced Rescue Tender Moaning sounds were coming from rubble
मलबे में दबे लोगों को निकालते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
खाकी ने निभाया फर्ज देवदूत बन आए लोग 
ढही दुकानों के गर्डर और पत्थरों के नीचे दबे लोगों के कराहने की आवाजें आ रही थीं। आसपास के लोगों और पुलिस ने मलबा हटाने का प्रयास किया लेकिन हटाना इतना आसान नहीं था। दो बुलडोजर मंगाए गए। पुलिस के साथ देवदूत की भूमिका में स्थानीय लोग भी मदद में लग गए। मलबे में नौ लोग दबे थे। कोई गर्डर उठा रहा था तो कोई पत्थरों को हटाने में लगा था। बुलडोजर आने में करीब 20 मिनट का समय लग गया। दो बुलडोजरों से मलबा हटाकर सात लोगों की जान बचा ली गई।
 
विज्ञापन
Agra Shops Collapse Debris removed by Advanced Rescue Tender Moaning sounds were coming from rubble
मलबे में दबे लोगों को निकालते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
आवास विकास में पांच दुकानें ढहीं, दो भाइयों की मौत 
आगरा में आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-7 में पुलिस चौकी के पास शनिवार शाम बड़ा हादसा हुआ। दो दुकानों के बीच की दीवार हटाने के दौरान पांच दुकानें छत सहित ढह गईं। दुकान मालिकों समेत नौ लोग मलबे में दब गए। तीन घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस और स्थानीय लोगों ने मलबे से घायलों को निकाला। हादसे में दो भाइयों किशनचंद उपाध्याय और विष्णु उपाध्याय की मौत हो गई। सात घायल हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed