फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, शहर से देहात तक बर्बादी का मंजर, किसान बोले- ऐसी तबाही पहले कभी नहीं देखी

Sun, 09 Oct 2022 10:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 09 Oct 2022 10:25 PM IST
विज्ञापन
Rain in Agra broke the record of average rainfall for October
बारिश के पानी में डूबी धान की फसल - फोटो : अमर उजाला

आगरा जिले में अक्तूबर की औसत बारिश का रिकार्ड 24 घंटे में टूट गया। जितनी बारिश पूरे महीने में होती, उसकी दोगुने से अधिक बारिश 24 घंटे में दर्ज हो चुकी है। अक्तूबर माह में 29.4 एमएम औसत बारिश होती है, लेकिन शनिवार से रविवार तक 70.7 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मूसलाधार बारिश के कारण जहां शहर में सैलाब जैसे हालात हो गए हैं, तो वहीं देहात में फसलें बर्बाद हो गई हैं। फसलों की बर्बादी देख किसान चिंतित हैं। उनका कहना है कि ऐसी बारिश से ऐसी तबाही पहले कभी नहीं देखी।  



अक्तूबर में बेमौसम बारिश आफत बनकर आई है। खराब मौसम को देखते हुए दो दिन के लिए जिले के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। खेतों में खड़ी फसलें डूब गई हैं। शहर से लेकर गांव तक सड़कें जलमग्न हैं। रविवार शाम को बारिश का सिलसिला थमा, तो गली-मुहल्लों से लेकर एमजी रोड व आगरा-दिल्ली हाईवे तक जाम लग गया। उधर, बाजारों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। छुट्टी का दिन और त्योहार पर भी बाजार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सूने पड़े रहे। 

Rain in Agra broke the record of average rainfall for October
सड़क पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र बिचुपरी के अनुसार 13 अक्तूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान है। पूरब-उत्तर से पूरब दक्षिण की ओर 13 से 20 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। जिससे दिन का पारा लुढ़क गया है। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री कम 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रात का पारा 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
Rain in Agra broke the record of average rainfall for October
पानी में डूबी बाजरा की कटी फसल - फोटो : अमर उजाला
बारिश से बाजरा, धान और सब्जियों की फसल बर्बाद हो गई है। वहीं हाल में बोई सरसों की खेतों में पानी भर जाने से किसानों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। साथ ही चना, सरसों, आलू की बुवाई में देरी से भी किसान परेशान हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rain in Agra broke the record of average rainfall for October
पानी में डूबी धान की फसल - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के जहानपुर, मई बुजुर्ग, नगला धीरू, हंसपुरा, गुर्जरपुरा, दुल्हारा, देवनारी, बदरपुर बरनामई,  ऊंदेरा, सिकरौदा, औलेंडा, नगला हरबक्श, नगला दधिराम, भड़कौल आदि गांव के समीप तो धान के खेतों में घुटनों पानी भरने से 70-80 फीसदी फसल नष्ट होने की आशंका किसान जता रहे हैं।
विज्ञापन
Rain in Agra broke the record of average rainfall for October
बाजरे की फसल बचाने में जुटे किसान - फोटो : अमर उजाला
बरहन, अहारन, खेड़ी , कुरगवां, मुखवार, नगला ताज, खांड़ा, नगला फूटरा, नगला जौहरी, नगला धौकल के किसानों ने बताया कि बाजरे सहित खरीफ की सभी फसलें तबाह हो गई हैं। बाजरे की बालियां खेतों में तैर रही हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed