{"_id":"5fd1a4bd8ebc3e3d594c38c1","slug":"agra-metro-work-progress-after-pm-modi-laid-foundation-stone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा मेट्रो: पीएम मोदी के शिलान्यास के बाद कैसा चल रहा है कार्य, पढ़िए ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा मेट्रो: पीएम मोदी के शिलान्यास के बाद कैसा चल रहा है कार्य, पढ़िए ये खबर
Thu, 10 Dec 2020 10:04 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 10 Dec 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
पहले स्टेशन के खंभे का गड्ढा तैयार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा मेट्रो के पहले स्टेशन के पहले खंभे का गड्ढा तैयार हो गया है। कार्यों को रफ्तार पकड़ने में अभी सात दिन और लगेंगे। 16 दिसंबर तक पानी, कॉन्क्रीट और मशीनों की परेशानी है। पानी के लिए सबमर्सिबल खोदी जा रही है। कॉन्क्रीट प्लांट भी तीन-चार दिन में शुरू हो जाएगा। फिर इसके बाद ड्रिलिंग मशीनों की तादाद बढ़ेगी।
आगरा मेट्रो: पिलर के लिए मशीन से होती खोदाई
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री ने जिस पाइल का शिलान्यास किया था, उसका 15 फीट गहरे गड्ढा कॉन्क्रीट बेस डालकर तैयार हो चुका है। ये पहले मेट्रो स्टेशन ताजपूर्वी गेट के लिए पहले पिलर का पाइल (गड्ढा) है। इस पाइल पर एलिवेटेड ट्रैक का पिलर खड़ा होगा। टीडीआई मॉल के सामने बुधवार को टैंकरों से पानी मंगा कर पाइल में डाला गया। इस पाइल के पीछे 50 मीटर दूरी पर सबमर्सिबल पंप के लिए बोरिंग किया जा रहा है। अभी सिर्फ एक ड्रिल मशीन आई हैं। जो एक घंटे में हाइड्रोलिक प्रेशर से 15 फीट गहरा, तीन फीट चौड़ा गड्ढा तैयार करती है।
आगरा मेट्रो
- फोटो : अमर उजाला
कार्यदायी संस्था के अधिकारी ने बताया कार्य व्यवस्थित करने में छह से सात दिन और लगेंगे। कॉक्रीट प्लांट शुरू होने के बाद काम नहीं रुकेगा। ड्रिल मशीन के लिए बोरिंग किया है। चार-पांच ड्रिल मशीनें और आएंगी। 16 दिसंबर के बाद निर्माण कार्य तेज हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा मेट्रो का काम शुरू
- फोटो : अमर उजाला
एक्सटेंशन ट्रैक पर बैरिकेडिंग शुरू
टीडीआई मॉल से आगे एक्सटेंशन ट्रैक पर बुधवार को बैरिकेडिंगकार्य शुरू हो गया। इसे ट्राइडेंट होटल के आगे तक किया जाएगा। दूसरी तरफ बसई तिराहा से मुगल होटल तक बैरिकेडिंगकार्य बुधवार को दिनभर चलता रहा।

फतेहाबाद मार्ग पर हो रहा मेट्रो प्रोजेक्ट का कार्य
- फोटो : अमर उजाला
ड्रिलिंग मशीन से किए जा रहे गड्ढे
फतेहाबाद रोड के डिवाइडर पर मेट्रो ट्रैक का एलाइनमेंट हैं। यहां 25 फीट लंबी ड्रिलिंग मशीन से पिलर का बेस बनाने के लिए गड्ढे किए जा रहे हैं। एक गड्ढे में मशीन को एक घंटे का समय लगता है। ड्रिल मशीन पानी के सहारे जमीन को काटती हुई नीचे धरती में समा जाती है। ये मशीन विदेशी है। इसमें दो हाइड्रोलिक हुक हैं। एक ड्रिल चलाता है दूसरा हुक गड्ढे को चौड़ा करता है। फिर इस गड्ढे को कॉन्क्रीट से भरा जाता है।