फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मूसलाधार बारिश ने खोली आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की पोल, तस्वीरों में देखिए हाल

Sun, 29 Jul 2018 12:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 29 Jul 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
agra lucknow expressway damaged due to heavy rain
लखनऊ एक्सप्रेसवे की पोल - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता की पोल खोल दी है। जगह-जगह इसके किनारों से मिट्टी धंस गई है। काफी मिट्टी पानी के बहाव के साथ बह भी गई है। इससे एक्सप्रेसवे कई जगह से चटक गया है।

मूसलाधार बारिश ने खोली आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की पोल, तस्वीरों में देखिए हाल

agra lucknow expressway damaged due to heavy rain
लखनऊ एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 21 नवंबर 2016 को 302 किमी लंबे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का शुभारंभ किया था। इसके निर्माण और जमीन अधिग्रहण में घोटाले के कई आरोप भी लग चुके हैं। इस बीच बारिश ने इसके निर्माण कार्य की गुणवत्ता जरूर उजागर कर दी है।

मूसलाधार बारिश ने खोली आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की पोल, तस्वीरों में देखिए हाल

agra lucknow expressway damaged due to heavy rain
लखनऊ एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
26 जुलाई को हुई मूसलाधार बारिश में अधिकांश जगहों पर मिट्टी पानी के साथ बह गई है। बड़े-बड़े पत्थर भी अपनी जगह छोड़ गए हैं। इसके चलते इसके एक्सप्रेसवे किनारों से चटक गया है। एक्सप्रेसवे के लिए 12 फुट तक मिट्टी का प्लेटफार्म तैयार किया गया है।  मिट्टी की रोक के मानकों के अनुरूप इंतजाम न किए जाने के कारण यह ढह गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश ने खोली आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की पोल, तस्वीरों में देखिए हाल

agra lucknow expressway damaged due to heavy rain
लखनऊ एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं, बारिश के पानी को सहेजने के लिए करोड़ों की लागत से बनाया गया वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी बर्बाद हो गया है। एक्सप्रेसवे में लगभग 15 किमी के क्षेत्र में कंकरीट की नाली क्षतिग्रस्त हो गई है। कई जगह तो यह ढह गई है। मानकों के अनुरूप निर्माण न होने के कारण वाटर टैंकों में भी पानी के जगह मिट्टी भरी हुई है। कई टैंकों के स्लैब ही टूट गए हैं।
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश ने खोली आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की पोल, तस्वीरों में देखिए हाल

agra lucknow expressway damaged due to heavy rain
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली इनररिंग रोड का भी ऐसा ही कुछ हाल है। किनारे की मिट्टी धंसने के कारण इस रोड में काफी दूर तक दरार आ गई है। जबकि कुछ दिन पहले ही शासन स्तर से इसके निर्माण की गुणवत्ता में लापरवाही पाए जाने पर दो अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। इसके बाद भी इनररिंग रोड की स्थिति में ज्यादा बदलाव नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed