{"_id":"63f249ee055ed9c451042e59","slug":"agra-fire-in-gas-cylinder-accident-in-marriage-ceremony-program-two-women-burnt-alive-2023-02-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा में जिंदा जलीं दो महिलाएं: सगाई का खाना बनाते समय लगी आग, बेहोश हुआ दूल्हे का पिता, रुला देंगी तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में जिंदा जलीं दो महिलाएं: सगाई का खाना बनाते समय लगी आग, बेहोश हुआ दूल्हे का पिता, रुला देंगी तस्वीरें
Sun, 19 Feb 2023 09:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 19 Feb 2023 09:40 PM IST
विज्ञापन
आगरा में जिंदा जलीं दो महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के सिकंदरा स्थित सुंदरवन काॅलोनी में रविवार सुबह लगन-सगाई के कार्यक्रम के लिए खाना बनाते समय हादसा हो गया। रेगुलेटर लगाते समय सिलिंडर की पिन टूटने से आग लग गई। लपटों में हलवाई सहित छह लोग घिर गए। दो महिलाएं जिंदा जल गईं, जबकि हलवाई बुरी तरह से झुलस गया। महिला सहित तीन ने भागकर खुद को बचाया। मोहल्ले के लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया।
आगरा में जिंदा जलीं दो महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
सुंदरवन काॅलोनी के रहने वाले 19 वर्षीय वीनेश जूता कारीगर हैं। वह एक फैक्टरी में काम करते हैं। उसके भाई मनीष ने बताया कि रविवार होने की वजह से काॅलोनी के ज्यादातर लोग छुट्टी होने की वजह से घरों के बाहर बैठे हुए थे। वीनेश भी कुएं के पास बैठा हुआ था। उसने दीपक के घर से धुआं निकलता देखा। वह दौड़ पड़ा। वहां चीखपुकार मची हुई थी। आठ फुट तक लपटें उठ रही थीं। दरवाजे के बाहर तक भी आ रही थीं। दो महिलाएं अंदर फंसीं थीं।
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
वह जिस फैक्टरी में काम करता है, वहां कर्मचारियों को आग से बचाव के लिए कई बार ट्रेनिंग दी गई थी। इसके अलावा वीनेश अक्सर मोबाइल पर भी वीडियो देखता रहता है। इससे उसे पता था कि जलते हुए सिलिंडर पर तेजी से बाल्टी रखने से आग बुझ जाती है। उसने ऐसा ही किया। वह खाली बाल्टी लेकर आया। आग वाले घर के अंदर गया। सिलिंडर पर खाली बाल्टी तेजी से रख दी। इससे आग काबू में हो गई। उसने बिना देरी किए हुए सिलिंडर को पानी से भरे ड्रम में डाल दिया। उसकी आग बुझ गई। उधर, कुछ सामान जल रहा था। उसे काॅलोनी के लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर बुझा लिया। आग से वीनेश झुलस गया। उसे प्राथमिक उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
पांच साल पहले भी बुझाई थी आग
वीनेश की बुआ सोन देवी ने बताया कि पांच साल पहले उनके घर में भी सिलिंडर में लीकेज से हादसा हुआ था। तब भी वीनेश ने आग को कुछ ही देर में काबू कर लिया था। बाद में अन्य लोग सिलिंडर को बाहर निकाल लाए थे।
विज्ञापन
परिजनों को समझाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला