फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरहद पर बढ़ रहे तनाव से आगरा अलर्ट, ताजमहल पर सख्त पहरा, संदिग्धों पर रहेगी नजर

Thu, 28 Feb 2019 12:43 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Feb 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
agra alert after tension on India Pakistan border
ताजमहल में तैनात सुरक्षा कर्मी - फोटो : अमर उजाला
सरहद पर बढ़ रहे तनाव के मद्देनजर देशभर में हाई अलर्ट है। ताजनगरी में भी चौकसी बढ़ा दी गई है। ताजमहल पर सुरक्षा पहरा और सख्त कर दिया गया है, वहीं ताजमहल के आसपास होटलों ने संदिग्धों के प्रति सतर्कता बरतने के लिए चेतावनी जारी की है। स्टेशनों और ट्रेनों में भी संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। उधर, हालात को देखते हुए आगरा के एयरफोर्स स्टेशन को अलर्ट पर रखा गया है। 
agra alert after tension on India Pakistan border
ताजमहल में तैनात सुरक्षा कर्मी
ताजमहल की सुरक्षा दो घेरे में है। ताज के अंदर रेड जोन में सीआईएसएफ ने अपने कमांडो तैनात किए हैं। पुलिस को ताज के पास सभी बैरियरों पर अलर्ट किया गया है। पीएसी के अतिरिक्त जवानों को ताज के पास के खाली प्वाइंट पर तैनात किया गया है। हथियारों से लैस पीएसी जवानों को यमुना किनारा की ओर और महताब बाग की ओर बढ़ाया गया है।
agra alert after tension on India Pakistan border
ताजमहल में तैनात सुरक्षा कर्मी
ताजमहल के रेड जोन में सीआईएसएफ के जवानों को हर प्वाइंट पर तैनात किया गया। ताजमहल के प्रवेश द्वारों पर क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) को लगाया गया। यलो जोन में बैरियरों के अलावा प्वाइंट पर पीएसी के हथियारबंद जवान तैनात किए गए। वहीं शहर के अन्य ऐतिहासकि इमारतों पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।  बता दें कि 1971 में पाकिस्तान से युद्ध के दौरान ताजमहल के मुख्य गुंबद को ढंका गया था। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय मुख्य गुंबद पर लकड़ी की पाड़ बांध कर उसे ढंका गया था, लेकिन 1971 में बंकर की तरह ताजमहल के गुंबद और मीनारों को कपड़े से ढंका गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
agra alert after tension on India Pakistan border
शहर में वाहनों की हो रही चेकिंग
ताजमहल के आसपास ताजगंज, फतेहाबाद रोड और शहर के अन्य हिस्सों में होटलों ने संदिग्धों के प्रति सतर्कता बरतने के लिए चेतावनी जारी की है। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने अपने सभी सदस्य होटलों के संचालकों से कहा है कि वो मौजूदा हालात में सतर्क रहें और बिना वैध पहचान पत्र के किसी को भी कमरा न दें। अगर किसी ग्राहक की गतिविधियां संदिग्ध नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
agra alert after tension on India Pakistan border
रेलवे स्टेशन पर चलाया गया चेकिंग अभियान
पहले पुलवामा हमला और अब पाकिस्तान से तनाव को देखते हुए रेलवे ने हाई अलर्ट जारी किया है। आगरा रेल मंडल में भी चौकसी बढ़ा दी गई है। स्टेशनों और ट्रेनों में संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। स्टेशनों पर चेकिंग भी की गई। एडीआरएम दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मंडल में चौकसी बढ़ा दी गई है। यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed