फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ABVP demands closed temples should be opened for worship in Jammu Kashmir

राष्ट्रीय अधिवेशन में एबीवीपी ने उठाई मांग, जम्मू-कश्मीर के बंद मंदिरों को पूजा के लिए खोला जाए

Mon, 25 Nov 2019 12:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Nov 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
ABVP demands closed temples should be opened for worship in Jammu Kashmir
मंचासीन एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस सुब्बैया, महामंत्री निधि त्रिपाठी व अन्य - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन के तीसरे दिन रविवार को राष्ट्रीय परिषद में चार प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें से एक प्रस्ताव में जम्मू-कश्मीर ध्वस्त किए गए मंदिरों का पुनर्निर्माण और बंद मंदिरों को पूजा के लिए खोला जाने जैसे विषयों को रखा गया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय परिषद में पहला 'राज्य विश्वविद्यालयों का संवर्धन नितांत आवश्यक' पर प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें राज्य विश्वविद्यालयों की दशा पर चिंता व्यक्त की गई। साथ ही देश में 359 राज्य विवि व संबद्ध कॉलेजों में 2,70,916 शिक्षकों के खाली पदों को भरा जाए। शोध कार्य बढ़ाए जाएं आदि मांगों को उठाया गया।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के बंद मंदिरों को पूजा के लिए खोला जाए

राष्ट्रीय परिषद में रखे प्रस्तावों में से एक 'अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख में उभरते अवसर' रहा। एबीवीपी ने अनुच्छेद 370 व 35-ए के संबंध में लिए गए सरकार के निर्णय की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ABVP demands closed temples should be opened for worship in Jammu Kashmir
एबीवीपी के अधिवेशन में कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
प्रस्ताव में ये विषय रखे गए

- पर्यटन, छोटे-बड़े उद्योगों को आगे बढ़ाया जाए। बेरोजगारी की समस्या का समाधान किया जाए। 
- सभी वर्गों की सुरक्षा हो, व्यापारी, उद्योगपति अपने को आतंकवाद के चंगुल से सुरक्षित समझें।
- ध्वस्त किए गए मंदिरों का पुनर्निर्माण कराया जाए। बंद मंदिरों को पूजा के लिए खोला जाए।
- जिन हिंदुओं का घाटी से पलायन हुआ, उन्हें फिर से स्थापित करने के लिए कदम उठाए जाएं।

रोजगार के नए अवसर पैदा किए गए जाएं 

संगठन के राष्ट्रीय परिषद में 'वर्तमान राष्ट्रीय परिदृश्य' पर प्रस्ताव पारित हुआ। तीनों सेनाओं की कार्य प्रणाली की सराहना की गई। गुरु नानकदेव के 550वें प्रकाश पर्व पर करतापुर कॉरीडोर खोले जाने को भी सराहनीय कदम बताया गया। संगठन ने परिषद के माध्यम से सरकार से मांग की है कि रोजगार के अवसर पैदा करने की नई संभावनाएं तलाश की जाएं। 

'श्रीराम जन्मभूमि पर सदियों बाद आए निर्णय का हार्दिक अभिनंदन'

ABVP demands closed temples should be opened for worship in Jammu Kashmir
एबीवीपी के अधिवेशन का मुख्य मंच - फोटो : अमर उजाला
श्रीराम जन्मभूमि के संबंध में सुप्रीमकोर्ट के निर्णय का एबीवीपी की राष्ट्रीय परिषद ने स्वागत किया। इस निर्णय को भारतीय राष्ट्रीयता, एकात्मकता और लोकमानस की सनातन आकांक्षाओं को पुष्ट करने वाला बताया। भव्य मंदिर के निर्माण की उम्मीद जताई गई। राष्ट्रीय परिषद ने ऐसे समय में सकारात्मक वातावरण बनाने वाली सभी शक्तियों, समुदायों व व्यक्तियों का भी स्वागत किया।

मुख्यमंत्री आज सागर रेड्डी को देंगे युवा पुरस्कार

अधिवेशन के आखिरी दिन सोमवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे प्राध्यापक यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। अनाथ बच्चों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले सागर रेड्डी को युवा पुरस्कार प्रदान करेंगे। इससे पहले सुबह 9:15 बजे महिला विमर्श और युवा विषय पर सत्र होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed