फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साफ-सफाई के बाद भी किचन में आती हैं चींटियां, कारण सिर्फ गंदगी नहीं, ये चीजें भी हैं जिम्मेदार

Wed, 09 Sep 2026 10:17 AM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 09 Sep 2026 10:17 AM IST
सार

Ants Keep Coming to the Kitchen: किचन में बार-बार चींटियां आने की वजह सिर्फ गंदगी नहीं होती। खाने की चीजों की खुशबू, मीठी चीजों के कण, नमी और दीवारों या फर्श में मौजूद छोटी दरारें भी चींटियों को अपनी ओर खींच सकती हैं। कुछ आसान सावधानियां अपनाकर किचन में चींटियों की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
 

विज्ञापन
Why Do Ants Keep Coming to the Kitchen Know the Common Reasons
किचन में बार-बार आ रही हैं चींटियां? - फोटो : AI

किचन में चीटियां दिखना कोई नई बात नहीं है। खासकर गर्मी और बरसात के मौसम में कई घरों में चींटियों की संख्या अचानक बढ़ जाती है। कई बार लोग किचन की अच्छी तरह सफाई करने के बाद भी परेशान रहते हैं कि आखिर चीटियां बार-बार वापस क्यों आ रही हैं। दरअसल, इसकी वजह सिर्फ गंदगी नहीं होती। किचन में मौजूद खाने की खुशबू, नमी और छोटी-छोटी दरारें भी चींटियों को यहां आने का मौका देती हैं। चींटियां खाने की तलाश में निकलती हैं। चीनी, मिठाई, शहद, बिस्कुट, फल या खाने के छोटे-छोटे कण अगर किचन में कहीं गिर जाएं तो उनकी गंध चींटियों को आकर्षित कर सकती है। कई बार काउंटर या फर्श पर गिरे खाने के बहुत छोटे कण भी चींटियों के लिए पर्याप्त होते हैं। इसलिए सिर्फ दिखाई देने वाली गंदगी साफ करना ही काफी नहीं है। तो आइए जानते हैं।

Why Do Ants Keep Coming to the Kitchen Know the Common Reasons
किचन में बार-बार आ रही हैं चींटियां? - फोटो : Adobe Stock

मीठी चीजें खुली छोड़ना
अगर किचन में चीनी, गुड़, मिठाई या दूसरी मीठी चीजें खुले में रखी हैं तो चींटियां वहां आसानी से पहुंच सकती हैं। खाने की चीजों को हमेशा अच्छी तरह बंद डिब्बों में रखना बेहतर होता है। खासकर चीनी और बिस्कुट जैसे सामान को खुला छोड़ने से बचें।

Why Do Ants Keep Coming to the Kitchen Know the Common Reasons
किचन में बार-बार आ रही हैं चींटियां? - फोटो : Adobe Stock

किचन में नमी रहना
चींटियों की कुछ प्रजातियां नमी वाली जगहों पर भी अपना ठिकाना बना सकती हैं। सिंक के आसपास पानी जमा रहना, गीला कपड़ा पड़ा रहना या पाइप के पास लगातार नमी रहना इसकी वजह बन सकता है। इसलिए सिंक और आसपास की जगह को सूखा रखना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Why Do Ants Keep Coming to the Kitchen Know the Common Reasons
किचन में बार-बार आ रही हैं चींटियां? - फोटो : adobe stock

दीवारों की दरारें भी हो सकती हैं वजह
किचन की दीवार, फर्श, खिड़की या कैबिनेट के पास मौजूद छोटी दरारों से चींटियां अंदर आ सकती हैं। अगर एक ही जगह से लगातार चीटियां निकल रही हैं तो उस हिस्से को ध्यान से देखें। जरूरत पड़ने पर दरारों को ठीक करवाया जा सकता है।

विज्ञापन
Why Do Ants Keep Coming to the Kitchen Know the Common Reasons
किचन में बार-बार आ रही हैं चींटियां? - फोटो : AI

कूड़ेदान की भी करें सफाई
किचन का कूड़ेदान अगर लंबे समय तक साफ न किया जाए तो उसमें मौजूद खाने के अवशेष चींटियों को आकर्षित कर सकते हैं। कूड़ेदान को नियमित रूप से खाली करें और उसके आसपास की जगह भी साफ रखें।

चींटियों की लाइन दिखे तो क्या करें?
अगर चींटियों की लाइन नजर आ रही है तो उस जगह को सिर्फ कपड़े से साफ करके छोड़ने के बजाय आसपास की पूरी जगह साफ करें। खाने के कण हटाएं और नमी को भी दूर करें। खाने की चीजों को बंद डिब्बों में रखें। अगर चीटियां बहुत ज्यादा हो गई हैं या बार-बार लौट रही हैं तो घर में इस्तेमाल होने वाले चींटी नियंत्रण उत्पादों का लेबल के मुताबिक इस्तेमाल किया जा सकता है। बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से ऐसे उत्पादों को दूर रखना जरूरी है।


छत पर रखी पानी की टंकी बन सकती है मुसीबत, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

पीएम किसान सम्मान निधि: क्या अगले महीने अक्तूबर में जारी होगी 24वीं किस्त? योजना से जुड़े किसान यहां जानें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed