फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चे के कपड़े अलग धोना जरूरी या सिर्फ वहम? सफाई के लिए जरूरी है ये नियम

Wed, 09 Sep 2026 02:42 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 09 Sep 2026 02:42 PM IST
सार

Childrens Clothes Separately: बच्चे के गंदे कपड़ों को लंबे समय तक गीला छोड़ना या गंदे कपड़ों के साथ मिलाकर रखना ठीक नहीं है। खासतौर पर पॉटी या उल्टी लगे कपड़ों को पहले साफ करना चाहिए। अगर वॉशिंग मशीन में धो रहे हैं तो मशीन की सफाई और देखभाल भी समय-समय पर करते रहें।
 

विज्ञापन
Should You Wash Childrens Clothes Separately Know the Right Way
बच्चों के कपड़े बाकी कपड़ों के साथ धोते हैं? - फोटो : AI

बच्चों के कपड़े हर बार बाकी कपड़ों से अलग धोना जरूरी नहीं है। अगर घर में सभी लोग स्वस्थ हैं और कपड़े बहुत ज्यादा गंदे नहीं हैं तो उन्हें सामान्य कपड़ों के साथ धोया जा सकता है। लेकिन बच्चे के कपड़े पेशाब, पॉटी, उल्टी या किसी तरह के संक्रमण की वजह से गंदे हुए हैं तो उन्हें अलग धोना बेहतर है। घर में छोटे बच्चे हों तो उनके कपड़ों को लेकर माता-पिता काफी सावधानी बरतते हैं। कई लोगों को लगता है कि बच्चे के कपड़े हमेशा बाकी घरवालों के कपड़ों से अलग ही धोने चाहिए। वहीं कुछ लोग बच्चों के कपड़े भी बाकी कपड़ों के साथ ही वॉशिंग मशीन में डाल देते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि सही तरीका आखिर क्या है?

Should You Wash Childrens Clothes Separately Know the Right Way
बच्चों के कपड़े बाकी कपड़ों के साथ धोते हैं? - फोटो : Adobe stock

हर बार अलग धोने की जरूरत नहीं
अगर बच्चा स्वस्थ है और उसके कपड़े सामान्य रूप से गंदे हुए हैं  तो उन्हें बाकी कपड़ों के साथ धोने से आमतौर पर कोई खास समस्या नहीं होती। बस यह ध्यान रखना जरूरी है कि कपड़े अच्छी तरह धुलें और पूरी तरह सूखें। बच्चों के कपड़ों को सिर्फ इसलिए अलग धोना जरूरी नहीं है क्योंकि वे बच्चे के हैं। असल बात कपड़ों पर लगी गंदगी और उन्हें धोने के तरीके की है।

Should You Wash Childrens Clothes Separately Know the Right Way
बच्चों के कपड़े बाकी कपड़ों के साथ धोते हैं? - फोटो : Adobe stock

इन कपड़ों को अलग धोना बेहतर
अगर बच्चे के कपड़ों पर पॉटी, पेशाब या उल्टी लगी है तो उन्हें सीधे बाकी कपड़ों के साथ डालने के बजाय पहले अलग से संभालना चाहिए। कपड़े पर लगी गंदगी को पहले हटाएं और फिर उन्हें धोएं। इसी तरह अगर बच्चे को कोई संक्रामक बीमारी है या कपड़े शरीर से निकलने वाले तरल पदार्थ से गंदे हुए हैं, तो उन्हें दूसरे कपड़ों से अलग धोना ज्यादा सही रहता है। इससे गंदगी और कीटाणुओं के दूसरे कपड़ों तक पहुंचने का जोखिम कम किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Should You Wash Childrens Clothes Separately Know the Right Way
बच्चों के कपड़े बाकी कपड़ों के साथ धोते हैं? - फोटो : Adobe stock

कपड़े धोते समय इन बातों का रखें ध्यान
बच्चों के कपड़े धोने के लिए बहुत ज्यादा साबुन या डिटर्जेंट डालने की जरूरत नहीं होती। कपड़े और डिटर्जेंट के लेबल पर दिए निर्देश के हिसाब से ही मात्रा रखें। अगर कपड़े बहुत गंदे हैं, तो उन्हें धोने से पहले अलग करके रखें और जरूरत के मुताबिक भिगो सकते हैं। धोने के बाद कपड़ों को अच्छी तरह सुखाना भी जरूरी है।

विज्ञापन
Should You Wash Childrens Clothes Separately Know the Right Way
बच्चों के कपड़े बाकी कपड़ों के साथ धोते हैं? - फोटो : Adobe stock

धूप में सुखाना है जरूरी
धूप में सुखाना अच्छा विकल्प है, लेकिन मौसम या जगह के हिसाब से साफ और अच्छी तरह हवादार जगह पर भी कपड़े सुखाए जा सकते हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि बच्चे के कपड़े साफ रखने के लिए हर बार उन्हें अलग धोना जरूरी नहीं है। बच्चे की उम्र, कपड़ों की गंदगी और घर में किसी बीमारी या संक्रमण की स्थिति देखकर फैसला किया जा सकता है।
 

पानी उबालने से दूर हो जाते हैं ये खतरे, लेकिन हर बार उबालना जरूरी नहीं

आरओ का पानी ही सबसे अच्छा है? आंख बंद करके न करें भरोसा, जानिए पूरी सच्चाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed