आज के समय में UPI से भुगतान करना रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। चाहे दुकान पर पेमेंट करना हो, ऑनलाइन खरीदारी करनी हो या किसी व्यक्ति को पैसे भेजने हों, कुछ सेकंड में ट्रांजैक्शन हो जाती है और कैश की तो टेंशन लगभग खत्म ही हो गई है।
{"_id":"6a9fef43d68255fba005294e","slug":"upi-payment-mistakes-you-should-avo-upi-se-payment-karte-samy-kaun-si-galtiyan-na-karein-2026-09-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलर्ट: यूपीआई से पेमेंट करते समय ये 4 गलतियां न करें, पैसे कटने के बाद हो सकता है बड़ा नुकसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
अलर्ट: यूपीआई से पेमेंट करते समय ये 4 गलतियां न करें, पैसे कटने के बाद हो सकता है बड़ा नुकसान
Tue, 08 Sep 2026 05:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 08 Sep 2026 05:08 PM IST
सार
UPI ने पैसे भेजना और भुगतान करना बेहद आसान बना दिया है, लेकिन छोटी सी लापरवाही से नुकसान हो सकता है। पेमेंट करते समय गलत UPI आईडी, फर्जी लिंक और स्क्रीन-शेयरिंग जैसे मामलों से खास तौर पर सावधान रहना जरूरी है।
विज्ञापन
यूपीआई से पेमेंट करते हैं तो ध्यान दें!
- फोटो : Amar Ujala AI
यूपीआई से पेमेंट करते हैं तो ध्यान दें!
- फोटो : Adobe Stock
UPI से पेमेंट करते समय किन बातों का ध्यान रखे?
नंबर 1
- किसी व्यक्ति को पैसे भेजते समय जल्दबाजी तो बिल्कुल न करें
- पेमेंट करने से पहले स्क्रीन पर दिख रहे रिसीवर का नाम और UPI आईडी जरूर चेक कर लें
- गलत UPI आईडी पर पैसे भेजने के बाद उसे वापस पाना आसान नहीं होता
- इसलिए पैसे भेजने से पहले पूरी जानकारी दोबारा देखना बेहतर है
यूपीआई से पेमेंट करते हैं तो ध्यान दें!
- फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
- अगर कोई व्यक्ति आपसे कहता है कि पैसे प्राप्त करने के लिए UPI पिन नंबर डालें, तो सावधान हो जाएं यानी आपके साथ ठगी होने वाली है
- जान लें कि UPI पिन नंबर का इस्तेमाल आमतौर पर पैसे भेजने या भुगतान को अधिकृत करने के लिए किया जाता है
- बिना समझे किसी Request या Collect Request को भी अप्रूव न करें
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीआई से पेमेंट करते हैं तो ध्यान दें!
- फोटो : अमर उजाला
नंबर 3
- QR कोड देखकर ये न मानें कि उससे आपको पैसे ही मिलेंगे
- किसी अनजान व्यक्ति के द्वारा भेजे गए QR कोड को स्कैन करने से पहले समझें कि वो किस काम के लिए है
- अगर QR कोड के बाद UPI पिन नंबर मांगा जा रहा है, तो ट्रांजैक्शन को ध्यान से जांचें कि ये सही है या नहीं
- आजकल फेक QR कोड स्कैम भी काफी हो रहा है
विज्ञापन
यूपीआई से पेमेंट करते हैं तो ध्यान दें!
- फोटो : Adobe Stock
नंबर 4
- मैसेज यानी SMS, व्हाट्सएप या ईमेल में आए संदिग्ध लिंक से UPI से जुड़ी जानकारी भरने से बचें या अनजाने लिंक पर क्लिक करके यूपीआई पेमेंट करने से बचें, क्योंकि ये फेक हो सकते हैं
- बैंक या पेमेंट एप से संबंधित काम के लिए हमेशा उसके आधिकारिक एप या वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें