फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Vishwakarma Yojana: क्या आप भी ले सकते हैं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ? जानें यहां

Thu, 10 Apr 2025 08:14 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 10 Apr 2025 08:14 PM IST
सार

देश में कई लोग हैं, जो इस बारे में जानना चाहते हैं कि क्या उनको पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ मिल सकता है या नहीं?

विज्ञापन
Who Will Get The Benefit Of PM Vishwakarma Yojana Know Here
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock

देश में स्वारोजगार को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार और कई राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में साल 2023 में 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के खास अवसर पर केंद्र सरकार ने एक बेहद ही खास स्कीम की शुरुआत की थी। इसका नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार देश के आर्थिक रूप से कमजोर शिल्पकारों और कारीगरों को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। यही नहीं उनको स्वारोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए सरकार कुल 3 लाख रुपये का लोन भी दो चरणों के अंतर्गत देती है। पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ देने का प्रावधान भी है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है।

Who Will Get The Benefit Of PM Vishwakarma Yojana Know Here
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock

देश में कई लोग हैं, जो इस बारे में जानना चाहते हैं कि क्या उनको पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ मिल सकता है या नहीं? पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ सरकार जिन लोगों को देती है वे निम्नलिखित हैं। 

  • पत्थर तराशने वाले
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
Who Will Get The Benefit Of PM Vishwakarma Yojana Know Here
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • जो राजमिस्त्री है
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • मालाकार
  • धोबी और दर्जी

AC Tips: 3 स्टार या 5 स्टार एसी में से कौन-सा है आपके लिए बेस्ट? जानिए यहां

विज्ञापन
विज्ञापन
Who Will Get The Benefit Of PM Vishwakarma Yojana Know Here
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock
  • जो अस्त्रकार हैं
  • जो नाव निर्माता हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • अगर आप सुनार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • नाई यानी बाल काटने वाले 
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं आदि लोगों को सरकार इस स्कीम का लाभ देती है। 

अगर आप इनमें से किसी व्यवसाय से जुड़े हैं तो आप पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ ले सकते हैं। 

विज्ञापन
Who Will Get The Benefit Of PM Vishwakarma Yojana Know Here
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock

पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी देती है। इसके अलावा ट्रेनिंग के दौरान कारीगरों और शिल्पकारों को हर दिन 500 रुपये का स्टाइपेंड भी दिया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed