Ayushman Card: केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत है। बीमारी के दौरान अस्पताल में भर्ती होने और इलाज का खर्च उठाना कई परिवारों के लिए मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यह योजना पात्र परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा देती है।
{"_id":"6b014093b581ceb71b0de740","slug":"who-is-not-eligible-for-an-ayushman-card-know-the-eligibility-rules-2026-11-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या आप जानते हैं?: किसका नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड? चेक करें कहीं आप तो नहीं लिस्ट में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
क्या आप जानते हैं?: किसका नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड? चेक करें कहीं आप तो नहीं लिस्ट में
Sat, 21 Nov 2026 12:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:26 PM IST
सार
- Ayushman Card Eligibility: आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है
- हालांकि, आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आपका इस योजना के लिए पात्र होना जरूरी है
विज्ञापन
कौन नहीं बनवा सकता आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
कौन नहीं बनवा सकता आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : Adobe Stock
किसका नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड?
- आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि आपका परिवार योजना की पात्रता सूची में शामिल है या नहीं
- अगर परिवार का कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी है, तो सामान्य पात्रता नियमों के तहत परिवार को योजना से बाहर रखा जा सकता है
- आर्थिक रूप से संपन्न परिवारों को सामान्य पात्रता सूची में शामिल नहीं किया जाता
- केवल योजना के लाभार्थी के रूप में सूचीबद्ध होना ही कार्ड बनवाने का आधार है
कौन नहीं बनवा सकता आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : Adobe Stock
किन लोगों को मिल सकता है योजना का लाभ?
- ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे परिवारों को प्राथमिकता दी जाती है, जिनका घर कच्चा है और जिनके परिवार में 16 से 59 साल के बीच कोई वयस्क सदस्य नहीं है
- इसके अलावा महिला मुखिया वाले ऐसे परिवार, जिनमें 16 से 59 साल का कोई वयस्क पुरुष सदस्य नहीं है, भी पात्रता सूची में शामिल हो सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
कौन नहीं बनवा सकता आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : Adobe Stock
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के परिवारों के साथ भूमिहीन मजदूर परिवारों को भी निर्धारित मानकों के आधार पर योजना का लाभ मिलता है
- शहरी क्षेत्रों में घरेलू कामगार, रेहड़ी-पटरी वाले, निर्माण मजदूर, सफाई कर्मचारी, दर्जी, मोची और रिक्शा चालक जैसी श्रेणियों के कामगारों को शामिल किया गया है
- अगर आपकी उम्र 70 साल या उससे अधिक है
विज्ञापन
कौन नहीं बनवा सकता आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : Adobe stock photos
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज
- आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद आप इससे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
- इसके लिए आपको आयुष्मान कार्ड में सालाना 5 लाख रुपये तक की लिमिट मिलती है
- आप इस लिमिट से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं और आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है
- आयुष्मान कार्ड से आप उन अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, जो इस योजना में रजिस्टर्ड हैं
