फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AC Tips: 3 स्टार या 5 स्टार एसी में से कौन-सा है आपके लिए बेस्ट? जानिए यहां

Thu, 10 Apr 2025 05:45 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 10 Apr 2025 05:45 PM IST
सार

अगर आप बाजार में एसी खरीदने जा रहे हैं तो इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि 3 स्टार एसी या 5 स्टार एसी में से कौन सा आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। 

विज्ञापन
AC Tips: 3 Star Or 5 Star Know Which AC Is Best For You
3 स्टार या 5 स्टार में से कौन सा आपके लिए बेस्ट? जानिए यहां - फोटो : Freepik

अप्रैल का महीना चल रहा है और देशभर में गर्मी का प्रभाव बढ़ने लगा है। आने वाले महीनों में गर्मी का प्रकोप और भी ज्यादा बढ़ेगा। इस कारण चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए कई लोग एसी खरीदने के लिए बाजार जा रहे हैं। हालांकि, एसी खरीदते समय यूं तो कई सवाल मन में होते हैं, उन्हीं में एक बड़ा सवाल यह है कि आखिर एसी खरीदते समय 3 स्टार लिया जाए या 5 स्टार? इसमें लोग काफी कंफ्यूज रहते हैं। 3 स्टार रेटिंग वाले एसी कीमत में थोड़े सस्ते होते हैं। हालांकि, 5 स्टार रेटिंग एसी बिजली की काफी बचत करते हैं। इस कारण लंबी समयावधि में ये आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अगर आप बाजार में एसी खरीदने जा रहे हैं तो इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि 3 स्टार एसी या 5 स्टार एसी में से कौन सा आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। 

AC Tips: 3 Star Or 5 Star Know Which AC Is Best For You
3 स्टार या 5 स्टार में से कौन सा आपके लिए बेस्ट? जानिए यहां - फोटो : Freepik

हमने पहले ही आपको बताया कि 3 स्टार रेटिंग वाले एसी 5 स्टार रेटिंग वाले एसी की तुलना में बिजली की ज्यादा खपत करते हैं। इस कारण इनकी कीमत बाजार में थोड़ी सस्ती होती है। 

AC Tips: 3 Star Or 5 Star Know Which AC Is Best For You
3 स्टार या 5 स्टार में से कौन सा आपके लिए बेस्ट? जानिए यहां - फोटो : Freepik

अगर आप दिन में कम समयावधि (करीब 3 से 4 घंटे) के लिए एसी का उपयोग करते हैं तो आपके लिए 3 स्टार एसी एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। वहीं अगर आप दिन में ज्यादा समय (करीब 8 से 10 घंटे) एसी का उपयोग करते हैं तो आप 5 स्टार रेटिंग वाले एसी को खरीद सकते हैं। 

Summer Tips: कूलर से आ रही गर्म हवा, तो करें ये काम मिलने लगेगी शिमला जैसी ठंडक

विज्ञापन
विज्ञापन
AC Tips: 3 Star Or 5 Star Know Which AC Is Best For You
3 स्टार या 5 स्टार में से कौन सा आपके लिए बेस्ट? जानिए यहां - फोटो : Freepik

5 स्टार रेटिंग एसी की कीमत बाजार में थोड़ी ज्यादा होती है। ये एसी बिजली की बचत तो करते ही हैं साथ में इसमें कई अच्छे फीचर्स भी मिलते हैं। 5 स्टार रेटिंग वाले एसी की कूलिंग क्षमता अच्छी होती है। 

विज्ञापन
AC Tips: 3 Star Or 5 Star Know Which AC Is Best For You
3 स्टार या 5 स्टार में से कौन सा आपके लिए बेस्ट? जानिए यहां - फोटो : Freepik

इस एसी में कंडेनसर अच्छी क्वालिटी के लगे होते हैं,जो जल्दी खराब नहीं होते। इसके अलावा इसमें इंसुलेशन भी अच्छा होता है। आपको एसी खरीदने से पहले इन बातों को जरूर जान लेना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed