Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑनलाइन शॉपिंग और फ्रॉड: किन गलतियों से खाली हो सकता है बैंक खाता? यहां जानें और सेफ रहें

Sat, 21 Nov 2026 10:46 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 21 Nov 2026 10:46 AM IST
सार

  • Online Shopping Fraud: ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान फर्जी वेबसाइट, नकली पेमेंट लिंक और ओटीपी साझा करने जैसी गलतियां भारी पड़ सकती हैं।
  • कुछ जरूरी सावधानियां अपनाकर आप अपने बैंक खाते और ऑनलाइन पेमेंट को सुरक्षित रख सकते हैं

विज्ञापन
Online Shopping Fraud: Mistakes That Can Empty Your Bank Account
ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Amar Ujala AI

Fraud Alert: आज के समय में ऑनलाइन शॉपिंग लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है। कपड़े खरीदने हों, मोबाइल या घरेलू सामान मंगाना हो, ज्यादातर लोग घर बैठे ऑर्डर करना पसंद करते हैं। ऑनलाइन खरीदारी ने लोगों का समय और मेहनत जरूर बचाई है, लेकिन इसके साथ साइबर ठगी का खतरा भी बढ़ा है।



दरअसल, साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपना निशाना बनाते हैं। कई बार एक छोटी सी लापरवाही बैंक खाते से पैसे निकलने की वजह बन सकती है। ऐसे में जरूरी है कि ऑनलाइन शॉपिंग करते समय कुछ गलतियों से बचा जाए। वरना आपके साथ फ्रॉड हो सकता है। तो चलिए जानते हैं आपको ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन गलतियों से बचना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Online Shopping Fraud: Mistakes That Can Empty Your Bank Account
ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock

ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान फ्रॉड से कैसे बचें?

फर्जी वेबसाइट से खरीदारी पड़ सकती है भारी

  • ऑनलाइन शॉपिंग करते समय सबसे पहले वेबसाइट की विश्वसनीयता जांचनी चाहिए
  • कई बार ठग नामी ई-कॉमर्स कंपनियों जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइट बना लेते हैं
  • इन पर आकर्षक ऑफर और भारी छूट देकर ग्राहकों को फंसाया जाता है
  • ग्राहक जैसे ही अपना मोबाइल नंबर, कार्ड की जानकारी या पेमेंट डिटेल भरते हैं, उनकी जानकारी ठगों तक पहुंच सकती है
  • इसलिए किसी अनजान लिंक से वेबसाइट खोलकर खरीदारी करने से बचें
Online Shopping Fraud: Mistakes That Can Empty Your Bank Account
ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : एआई जनरेटेड

ओटीपी और सीवीवी किसी के साथ साझा न करें

  • ऑनलाइन फ्रॉड का सबसे आम तरीका लोगों से बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल करना है
  • ठग खुद को बैंक कर्मचारी या कस्टमर केयर बताकर फोन कर सकते हैं
  • वे खाते को सुरक्षित करने, रिफंड दिलाने या पेमेंट वापस करने के नाम पर ओटीपी मांगते हैं
  • ध्यान रखें कि बैंक आपसे कॉल पर ओटीपी, एटीएम पिन नंबर, सीवीवी या यूपीआई पिन नहीं मांगता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Online Shopping Fraud: Mistakes That Can Empty Your Bank Account
ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : AI Generated

रिफंड के नाम पर होने वाली ठगी से बचें

  • कई बार ऑनलाइन ऑर्डर कैंसिल होने या सामान वापस करने पर ठग रिफंड दिलाने का झांसा देते हैं
  • वे ग्राहकों को एक लिंक भेजते हैं या क्यूआर कोड स्कैन करने के लिए कहते हैं
  • इसके बाद यूपीआई पिन डालने को कहा जाता है
  • हमेशा इस बात को याद रखें कि पैसे प्राप्त करने के लिए यूपीआई पिन नंबर डालने की जरूरत नहीं होती
  • अगर कोई व्यक्ति पैसे वापस करने के नाम पर यूपीआई पिन डालने को कहता है, तो सावधान हो जाएं
विज्ञापन
Online Shopping Fraud: Mistakes That Can Empty Your Bank Account
ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : AI Generated

पब्लिक वाई-फाई से पेमेंट करने से बचें

  • रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, होटल या कैफे में मिलने वाले फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें
  • ऐसे नेटवर्क पर इंटरनेट बैंकिंग या कार्ड से पेमेंट करने से बचना चाहिए
  • इसके अलावा मोबाइल में अनजान एप डाउनलोड न करें
  • किसी के कहने पर स्क्रीन शेयरिंग या रिमोट एक्सेस ऐप इंस्टॉल करना भी खतरनाक हो सकता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed