PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए आर्थिक मदद का एक अहम जरिया है। मौजूदा समय में इस योजना से करोड़ों पात्र किसान बतौर लाभार्थी जुड़े हैं और हर साल 6000 रुपये का लाभ लेते हैं। ये पैसे लाभार्थियों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों के रूप में भेजी जाती है।
{"_id":"6b0118462636836dd80ff387","slug":"pm-kisan-25th-installment-farmers-must-complete-these-tasks-to-receive-2000-rupees-2026-11-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम किसान योजना: 25वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? जान लें वरना अटक सकते हैं पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
पीएम किसान योजना: 25वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? जान लें वरना अटक सकते हैं पैसे
Sat, 21 Nov 2026 09:34 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 21 Nov 2026 09:34 AM IST
सार
- PM Kisan 25th Installment: पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को अगली यानी 25वीं किस्त का इंतजार है
- अगर आपको भी किस्त का लाभ चाहिए, तो आपको कुछ काम करवाने जरूरी होते हैं
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की किस्त लेने के लिए कौन से काम जरूरी हैं?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
पीएम किसान योजना की किस्त लेने के लिए कौन से काम जरूरी हैं?
- फोटो : Adobe Stock
किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
ई-केवाईसी करवाना है जरूरी
- पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है
- जिन किसानों ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें इसे जल्द पूरा कर लेना चाहिए
- किसान घर बैठे पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर ओटीपी के जरिए ई-केवाईसी कर सकते हैं
- इसके अलावा नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर यानी सीएससी सेंटर से आप बायोमेट्रिक आधारित केवाईसी करवा सकते हैं
पीएम किसान योजना की किस्त लेने के लिए कौन से काम जरूरी हैं?
- फोटो : Adobe Stock
बैंक खाते से आधार लिंक जरूर करवाएं
- किसानों का बैंक खाता आधार से सीड होना जरूरी है
- योजना की रकम आधार से जुड़े बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है
- अगर बैंक खाते में आधार सीडिंग नहीं है, तो भुगतान की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकती
- इसलिए किसान अपनी बैंक शाखा में जाकर आधार सीडिंग और एनपीसीआई मैपिंग की स्थिति जरूर चेक कर लें
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की किस्त लेने के लिए कौन से काम जरूरी हैं?
- फोटो : Adobe Stock
जमीन के रिकॉर्ड की जांच करवाएं
- पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए खेती योग्य जमीन का रिकॉर्ड लाभार्थी के नाम पर होना जरूरी है
- किसानों के जमीन से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन और रिकॉर्ड की पोर्टल पर सीडिंग भी जरूरी है
- अगर जमीन के रिकॉर्ड में नाम, खाता संख्या या अन्य जानकारी गलत है
- तो संबंधित राजस्व विभाग या तहसील कार्यालय में इसे ठीक करवाएं
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की किस्त लेने के लिए कौन से काम जरूरी हैं?
- फोटो : Adobe Stock
25वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है?
- पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग 4-4 महीने के अंतराल पर जारी होती है
- 24वीं किस्त अक्तूबर महीने में जारी हुई और इस हिसाब से 25वीं किस्त के चार महीने का समय फरवरी में पूरा हो रहा है
- इसलिए माना जा रहा है कि फरवरी में 25वीं किस्त जारी हो सकती है
- हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
