फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: गर्मी के सीजन में मां वैष्णो देवी के दर्शन करा रहा आईआरसीटीसी, टूर पैकेज में मिल रही ये सुविधाएं

Thu, 10 Apr 2025 06:48 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 10 Apr 2025 06:48 PM IST
सार

IRCTC Tour Package For Vaishno Devi: आज हम आपको आईआरसीटीसी के माता वैष्णो देवी टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आपको कई तरह की शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा व्यवस्थित और सुविधाजनक ढंग से कराई जाएगी।

विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Vaishno Devi From Varanasi Check Booking Details And Fare Price
Vaishno Devi Tour Package - फोटो : AdobeStock

IRCTC Tour Package For Vaishno Devi: जम्मू के कटरा नगर की त्रिकुटा की पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी का मंदिर विशेष श्रद्धा और भक्ति का केंद्र है। हर साल देश दुनिया से लाखों की संख्या में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु आते हैं। मान्यता कहती है कि जो भी यहां सच्चे मन से माता की पूजा करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए आता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। अगर आप इस गर्मी के सीजन में किसी धार्मिक यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो आपको वैष्णो देवी मंदिर जरूर जाना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको आईआरसीटीसी के माता वैष्णो देवी टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आपको कई तरह की शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा व्यवस्थित और सुविधाजनक ढंग से कराई जाएगी। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

IRCTC Tour Package For Vaishno Devi From Varanasi Check Booking Details And Fare Price
Vaishno Devi Tour Package - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के माता वैष्णो देवी टूर पैकेज में आपके खाने पीने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा आपके रुकने के लिए आईआरसीटीसी ने होटल का इंतजाम भी किया है।

IRCTC Tour Package For Vaishno Devi From Varanasi Check Booking Details And Fare Price
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

इस टूर पैकेज का नाम MATA VAISHNO DEVI EX VARANASI है। टूर का पैकेज कोड NLR022 है। पैकेज के अंतर्गत आपको 4 रातों और 5 दिनों तक घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी का यह ट्रेन टूर पैकेज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Vaishno Devi From Varanasi Check Booking Details And Fare Price
Vaishno Devi Tour Package - फोटो : AdobeStock

वहीं बाकी जगहों पर आपको कार के जरिए घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज की शुरुआत 17 अप्रैल, 2025 को जौनपुर जं, लखनऊ, निहालगढ़, शाहजहांपुर, सुल्तानपुर, वाराणसी से हो रही है। 

IRCTC: पेरिस, ज्यूरिख, वेनिस यूरोप की इन शानदार जगहों पर घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, जानें किराया

विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Vaishno Devi From Varanasi Check Booking Details And Fare Price
rupees new - फोटो : Adobe Stock

अगर आप आईआरसीटीसी के इस टूर और किराये से जुड़ी ज्यादा जानकारी जानना चाहते हैं तो इस लिंक https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=NLR022 पर विजिट कर सकते हैं। यहां पर पूरे टूर पैकेज की जानकारी सिलसिलेवार ढंग से दी गई है। इस वेबसाइट पर विजिट करके आप इस टूर पैकेज को बुक भी कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed