Gold Price Down: सोना खरीदना ज्यादातर लोगों के लिए सिर्फ शौक नहीं, बल्कि बचत और निवेश का भी एक तरीका है। शादी-ब्याह हो या त्योहार, लोग सोने के गहने खरीदना पसंद करते हैं। वहीं, जब बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट आती है, तो खरीदारी करने वालों की दिलचस्पी और बढ़ जाती है। जैसे हाल के दिनों में सोने के दाम गिरे हैं, लेकिन कम कीमत देखकर जल्दबाजी करना भारी पड़ सकता है।
{"_id":"6b015991b3e8cf25a702ee34","slug":"how-to-identify-fake-gold-important-things-to-check-before-buying-jewellery-2026-11-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गिरते सोने के बीच सावधान: कहीं आप तो नहीं खरीद रहे मिलावटी सोना? खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
गिरते सोने के बीच सावधान: कहीं आप तो नहीं खरीद रहे मिलावटी सोना? खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
Sat, 21 Nov 2026 02:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:13 PM IST
सार
- Sona Kitna Sasta Hua: सोने की कीमतों में गिरावट के बीच खरीदारी का मौका देखकर जल्दबाजी करना नुकसानदायक हो सकता है
- सोना खरीदते समय कई चीजों को चेक करना जरूरी हो जाता है, वरना आपके साथ ठगी हो सकती है
विज्ञापन
सोना खरीदते समय किन चीजों को चेक करना चाहिए?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
सोना खरीदते समय किन चीजों को चेक करना चाहिए?
- फोटो : AdobeStock
सोना खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
हॉलमार्क देखकर ही खरीदें सोना
- सोने की शुद्धता पहचानने का सबसे जरूरी तरीका हॉलमार्क है
- भारतीय मानक ब्यूरो यानी बीआईएस की ओर से हॉलमार्क के जरिए सोने की शुद्धता प्रमाणित की जाती है
- इसलिए गहने खरीदते समय उस पर बीआईएस का निशान जरूर देखें
- इसके साथ ही गहने पर सोने की शुद्धता और 6 अंकों का एचयूआईडी नंबर भी होना चाहिए
- यह नंबर हर हॉलमार्क वाले गहने के लिए अलग होता है
सोना खरीदते समय किन चीजों को चेक करना चाहिए?
- फोटो : AdobeStock
कैरेट के हिसाब से समझें सोने की शुद्धता
- सोना अलग-अलग शुद्धता के स्तर पर मिलता है
- आमतौर पर बाजार में 22 कैरेट और 18 कैरेट के गहने अधिक देखने को मिलते हैं
- 22 कैरेट सोने की शुद्धता 91.6 फीसदी होती है जिसे 916 के निशान से पहचाना जाता है
- वहीं, 18 कैरेट सोने की शुद्धता 75 फीसदी होती है और इस पर 750 लिखा होता है
- इसके अलावा 14 कैरेट सोने पर 585 और 20 कैरेट पर 833 का निशान होता है
- इसलिए गहना खरीदते समय कैरेट और उसकी शुद्धता को समझना जरूरी है
विज्ञापन
विज्ञापन
सोना खरीदते समय किन चीजों को चेक करना चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
पक्का बिल लेना न भूलें
- सोने की खरीदारी के बाद पक्का बिल जरूर लें
- बिल में गहने की जानकारी, सोने का शुद्ध वजन, कैरेट, शुद्धता और हॉलमार्किंग शुल्क जैसी जानकारी होनी चाहिए
- मेकिंग चार्ज और अन्य लागू शुल्क भी अलग-अलग स्पष्ट रूप से होने चाहिए
- इससे भविष्य में गहने की बिक्री या किसी तरह के विवाद की स्थिति में परेशानी कम होती है
विज्ञापन
सोना खरीदते समय किन चीजों को चेक करना चाहिए?
- फोटो : AdobeStock
कम कीमत के लालच में न आएं
- अगर कोई दुकानदार बाजार भाव से काफी कम कीमत पर सोना बेचने का दावा करता है, तो सावधान हो जाएं
- अलग-अलग दुकानों पर मेकिंग चार्ज और डिजाइन के हिसाब से कीमत में अंतर हो सकता है, लेकिन शुद्धता के मामले में समझौता नहीं करना चाहिए
- इसलिए हमेशा विश्वसनीय जगहों से ही सोना खरीदने की सलाह दी जाती है
