Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईवी चार्जिंग खर्च: घर पर इलेक्ट्रिक कार चार्ज करना सस्ता है या चार्जिंग स्टेशन पर? जानें पूरा हिसाब

Sat, 21 Nov 2026 01:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 21 Nov 2026 01:27 PM IST
सार

  • EV Car Ko Kaha Charge Karna Sasta Hai: इलेक्ट्रिक कार खरीदने से पहले उसकी चार्जिंग का खर्च समझना भी जरूरी है
  • घर और पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर गाड़ी चार्ज कराने की कीमत में काफी अंतर हो सकता है

विज्ञापन
EV Charging Cost: Is It Cheaper to Charge an Electric Car at Home or at a Charging Station
घर या चार्जिंग स्टेशन कहां चार्ज करें EV कार? - फोटो : Amar Ujala AI

EV Charging Cost: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच लोग अब इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ रुख कर रहे हैं। ईवी खरीदने के पीछे एक बड़ी वजह इनका कम रनिंग खर्च भी माना जाता है। हालांकि, इलेक्ट्रिक कार खरीदने के बाद लोगों के मन में चार्जिंग को लेकर सवाल रहता है। क्या घर पर गाड़ी चार्ज करना ज्यादा किफायती है या फिर पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर इसे चार्ज कराना बेहतर है?



दरअसल, इसका जवाब हर जगह एक जैसा नहीं हो सकता। घर पर चार्जिंग का खर्च आपके बिजली के बिल और इस्तेमाल किए जाने वाले चार्जर की क्षमता पर निर्भर करता है। तो चलिए बिना देरी के जानने की कोशिश करते हैं कि इलेक्ट्रिक कार को कहां चार्ज करना सस्ता पड़ सकता है और कहां महंगा...

Trending Videos
EV Charging Cost: Is It Cheaper to Charge an Electric Car at Home or at a Charging Station
घर या चार्जिंग स्टेशन कहां चार्ज करें EV कार? - फोटो : Adobe Stock

क्या इलेक्ट्रिक कार को घर पर चार्ज करना फायदेमंद है?

  • मान लीजिए अगर आप 7.2 किलोवाट क्षमता वाले चार्जर का इस्तेमाल करते हैं
  • तो एक घंटे में लगभग 8 यूनिट बिजली खर्च हो सकती है
  • अब मान लीजिए कि आपके घर पर बिजली की दर 5 रुपये प्रति यूनिट है
  • ऐसी स्थिति में एक घंटे की चार्जिंग का खर्च लगभग 40 से 50 रुपये तक पहुंच सकता है
  • इसलिए घर पर ईवी चार्ज करने से पहले अपने इलाके की बिजली दर और चार्जर की क्षमता  के हिसाब से खर्च का अनुमान लगा लेना चाहिए
EV Charging Cost: Is It Cheaper to Charge an Electric Car at Home or at a Charging Station
घर या चार्जिंग स्टेशन कहां चार्ज करें EV कार? - फोटो : Adobe Stock

चार्जिंग स्टेशन पर कार चार्ज करने पर कितना आता है खर्च?

  • अगर आप घर के बजाय पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर अपनी इलेक्ट्रिक कार चार्ज कराते हैं, तो यहां खर्च अलग हो सकता है
  • दरअसल, सभी चार्जिंग स्टेशनों की क्षमता एक जैसी नहीं होती है  
  • इनकी चार्जिंग स्पीड और बिजली की खपत भी अलग-अलग होती है
विज्ञापन
विज्ञापन
EV Charging Cost: Is It Cheaper to Charge an Electric Car at Home or at a Charging Station
घर या चार्जिंग स्टेशन कहां चार्ज करें EV कार? - फोटो : Adobe Stock
  • उदाहरण के तौर पर, अगर आप 50 किलोवाट क्षमता वाले डीसी फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करते हैं, तो यह लगभग एक घंटे में 40 से 50 यूनिट बिजली की खपत कर सकता है
  • हालांकि, चार्जिंग स्टेशन पर सिर्फ बिजली की कीमत ही आपको नहीं चुकानी होती है
  • इसके अलावा सर्विस चार्ज और जीएसटी जैसे शुल्क भी आपके कुल बिल में जुड़ सकते हैं
विज्ञापन
EV Charging Cost: Is It Cheaper to Charge an Electric Car at Home or at a Charging Station
घर या चार्जिंग स्टेशन कहां चार्ज करें EV कार? - फोटो : Adobe Stock
  • इसी वजह से 50 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जर पर एक घंटे तक ईवी चार्ज कराने का खर्च लगभग 600 से 800 रुपये तक हो सकता है
  • इस दौरान आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी लगभग 70 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed