फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPI: अब आधार कार्ड से कर सकेंगे यूपीआई रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है तरीका

Thu, 02 Feb 2023 10:39 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 02 Feb 2023 10:39 AM IST
विज्ञापन
UPI Registration: How To Register UPI Through Aadhaar Card Know The Complete Process Here
How To Register UPI Through Aadhaar Card: - फोटो : Istock

यूपीआई ने देश के भीतर पेमेंटिंग क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति को लाने का काम किया है। यूपीआई ने एक ऐसे लोकतांत्रिक परिवेश का निर्माण किया है, जहां बड़े-बड़े लोगों के साथ छोटे और सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि यूपीआई ने देश के डिजिटल पेमेंटिंग सिस्टम में अभूतपूर्व बदलाव लाया है। आज हम में से अधिकतर लोग यूपीआई सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर आप भी यूपाीआई का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में रजिस्ट्रेशन करते समय हमें अपनी डेबिट कार्ड से जुड़ी डिटेल्स को दर्ज करना होता है। वहीं क्या आपको पता है अब आप अपने आधार कार्ड से भी यूपीआई रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

UPI Registration: How To Register UPI Through Aadhaar Card Know The Complete Process Here
How To Register UPI Through Aadhaar Card: - फोटो : istock

आप आधार कार्ड के जरिए कैसे यूपीआई रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं? इस बारे में पंजाब नेशनल बैंक ने ट्विटर पर जानकारी साझा की है। आधार कार्ड के जरिए यूपीआई रजिस्ट्रेशन करने से उन ग्राहकों काफी फायदा पहुंचेगा, जिनके पास डेबिट कार्ड नहीं है। 

UPI Registration: How To Register UPI Through Aadhaar Card Know The Complete Process Here
How To Register UPI Through Aadhaar Card: - फोटो : istock

आधार कार्ड से यूपीआई रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। इसके लिए सबसे पहले आपको यूपीआई एप पर अपना नया पिन सेटअप करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UPI Registration: How To Register UPI Through Aadhaar Card Know The Complete Process Here
How To Register UPI Through Aadhaar Card: - फोटो : istock

इसके लिए आपको आधार अधारित सत्यापन चुनना होगा। आप आधार कार्ड के अंतिम 6 अंकों का चयन करके मान्य कर सकते हैं। इस प्रोसेस को करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। आपको उसको दर्ज करना होगा। 

पैन कार्ड बनेगा पहचान: अब केवाईसी के लिए PAN का होगा इस्तेमाल, आधार कार्ड की नहीं पड़ेगी जरूरत

विज्ञापन
UPI Registration: How To Register UPI Through Aadhaar Card Know The Complete Process Here
How To Register UPI Through Aadhaar Card: - फोटो : istock

इसके बाद आपको स्वीकार करके सहमति को प्रदान करना है। बैंक के सत्यापन के बाद आपको नया यूपीआई पिन दर्ज करके पुष्टि करना है। इस आसान तरीके से आप अपने यूपीआई को आधार कार्ड के जरिए रजिस्टर कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed