Rajasthan Winter Travel: राजस्थान अपनी शाही विरासत, ऐतिहासिक किलों, खूबसूरत महलों, रेगिस्तान और रंगीन संस्कृति के लिए दुनियाभर में मशहूर है। सर्दियों का मौसम यहां घूमने के लिए सबसे शानदार माना जाता है। गर्मियों में जहां राजस्थान की तेज धूप और गर्मी पर्यटकों को परेशान कर सकती है, वहीं नवंबर से फरवरी के बीच मौसम सुहावना हो जाता है। ऐसे में आप यहां की ऐतिहासिक इमारतों, झीलों, रेगिस्तानी इलाकों और खूबसूरत बाजारों का आराम से आनंद ले सकते हैं।
अगर आप भी इस सर्दी में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं और किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां इतिहास, रोमांच और प्राकृतिक खूबसूरती तीनों का मजा मिले, तो राजस्थान आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यहां घूमने के लिए कई शानदार पर्यटन स्थल हैं, लेकिन कुछ जगहें ऐसी हैं जिनका आकर्षण सर्दियों में और भी बढ़ जाता है।
राजस्थान में आप दोस्तों, परिवार या पार्टनर के साथ यादगार छुट्टियां बिता सकते हैं। यहां किलों की भव्यता से लेकर झीलों की शांति और रेगिस्तान की रोमांचक सफारी तक, हर तरह का अनुभव मिलता है। आइए जानते हैं राजस्थान की ऐसी ही 5 खूबसूरत जगहों के बारे में, जिन्हें आपको सर्दियों की ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए।
जयपुर
राजस्थान की राजधानी जयपुर सर्दियों में घूमने के लिए शानदार जगह है। यहां आप हवा महल, आमेर किला, सिटी पैलेस और जंतर-मंतर जैसी ऐतिहासिक जगहें देख सकते हैं। सर्दियों में यहां का मौसम घूमने-फिरने के लिए काफी अनुकूल रहता है। इसके अलावा जयपुर के रंगीन बाजारों में खरीदारी और राजस्थानी व्यंजनों का स्वाद लेना भी शानदार अनुभव है।
उदयपुर
उदयपुर को झीलों का शहर कहा जाता है। यहां की खूबसूरत झीलें, महल और शानदार नजारे पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। पिछोला झील में बोटिंग, सिटी पैलेस की सैर और जग मंदिर का खूबसूरत नजारा आपकी यात्रा को यादगार बना सकता है। सर्दियों में यहां घूमने का अलग ही आनंद मिलता है।
4 of 6
जैसलमेर
- फोटो : Instagram
जैसलमेर
अगर आपको एडवेंचर पसंद है, तो जैसलमेर जरूर जाएं। यहां का सुनहरा रेगिस्तान और सैम सैंड ड्यून्स पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। सर्दियों में आप ऊंट की सवारी, जीप सफारी और रेगिस्तान में कैंपिंग का आनंद ले सकते हैं। जैसलमेर का सोनार किला और पटवों की हवेली भी देखने लायक हैं।
5 of 6
बादलों में घिरा माउंट आबू
- फोटो : अमर उजाला
माउंट आबू
राजस्थान में पहाड़ों और हरियाली का आनंद लेना चाहते हैं, तो माउंट आबू अच्छा विकल्प है। यहां नक्की झील, दिलवाड़ा जैन मंदिर और गुरु शिखर प्रमुख आकर्षण हैं। ठंडे मौसम और प्राकृतिक खूबसूरती के बीच आप परिवार के साथ सुकून भरे पल बिता सकते हैं।