फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Union Budget 2023 FM Nirmala Sitharaman Key Points on EKYC Process, Pan Card Will Be Used Not Requires Aadhaar

पैन कार्ड बनेगा पहचान: अब केवाईसी के लिए PAN का होगा इस्तेमाल, आधार कार्ड की नहीं पड़ेगी जरूरत

Wed, 01 Feb 2023 07:57 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 01 Feb 2023 07:57 PM IST
सार

अब पैन कार्ड का इस्तेमाल सरकारी एजेंसियों की सभी डिजिटल प्रणाली में सामान्य पहचान के तौर पर किया जाएगा। सरकार के इस फैसले से केवाईसी की प्रक्रिया काफी आसान हो जाएगी।

विज्ञापन
Union Budget 2023 FM Nirmala Sitharaman Key Points on EKYC Process, Pan Card Will Be Used Not Requires Aadhaar
Union Budget 2023-24 - फोटो : istock

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में वित्तीय वर्ष 2023-24 का आम बजट पेश कर रही हैं। अमृतकाल के इस पहले बजट में वित्त मंत्री द्वारा देश के विभिन्न क्षेत्रों को गति देने के लिए कई बड़े एलान किए जा रहे हैं। इसी बीच बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने एक बड़ा एलान किया है। अब केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आधार कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

विज्ञापन

Budget 2023: डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर कृषि क्षेत्र में, क्या रहेगी सरकार की योजना? कैसे बदलेगा ढांचा

विज्ञापन

अब पैन कार्ड का इस्तेमाल सरकारी एजेंसियों की सभी डिजिटल प्रणाली में सामान्य पहचान के तौर पर किया जाएगा। सरकार के इस फैसले से केवाईसी की प्रक्रिया काफी आसान हो जाएगी। सरकार के इस फैसले के तहत एकीकृत फाइलिंग सिस्टम के लिए अनुमित केवाईसी मानदंड आसान हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Budget 2023: भारत में खुलेंगे 3 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर, कृषि और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आएगा बड़ा बदलाव

अब तक कई जगहों पर केवाईसी कराने के लिए आधार और पैन की जरूरत होती थी। वहीं इस फैसले के बाद पैन कार्ड के जरिए ही केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 



इस बारे में बात करते हुए निर्मला सीतारमण ने बताया है कि इससे ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा।

पैन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। वित्त से जुड़े कई कामों में इसकी खास जरूरत हम लोगों को पड़ती है। शेयर बाजार में निवेश से लेकर कई फाइनेंशियल टास्क को अंजाम देने के लिए पैन कार्ड उपयोग में आता है। इसके अलावा नौकरी, बैंकिंग से लेकर एजुकेशन कई जरूरी कामों के लिए भी पैन कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में इस कार्ड की खास उपयोगिता हम लोगों के लिए है।

आधार कार्ड में जिस तरह हमारी बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स दर्ज होती है। ठीक उसी तरह पैन कार्ड में भी हमारी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती हैं। 

जैगल के प्रबंध निदेशक और सीईओ अविनाश रमेश गोडखिंडी ने केंद्रीय बजट पर अपनी राय रखते हुए कहा है कि भारत में फिनटेक सेवाओं के आगे विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बजट में रखे गए प्रस्ताव सराहनीय हैं। आधार, पीएम जन धन योजना, वीडियो केवाईसी, इंडिया स्टैक और यूपीआई सहित देश के डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे ने फिनटेक सेवाओं को पनपने के लिए नींव प्रदान की है। डिजीलॉकर में उपलब्ध दस्तावेजों के दायरे का विस्तार करके, सरकार ने फिनटेक क्षेत्र में इनोवेशन को सक्षम करने की दिशा में एक अच्छा कदम उठाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed