Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Blood Pressure Drug Losartan May Have a Surprising Benefit for Brown Fat and Calorie Burning

रिसर्च: एक तीर से दो निशाने, बीपी कंट्रोल रखने के साथ कैलोरी बर्न करने में भी कारगर पाई गई ये दवा

Fri, 27 Nov 2026 10:31 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 27 Nov 2026 10:31 PM IST
सार

Losartan Blood Pressure Medication: रिसर्च में सामने आया है कि हाई ब्लड प्रेशर की कॉमन दवा- लोसार्टन शरीर के गुड फैट यानी ब्राउन फैट की सक्रियता को बढ़ाने वाली हो सकती है। ब्राउन फैट कैलोरी बर्न करने में भी मदद करता है। इसे डायबिटीज, हृदय रोग और बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद बताया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Blood Pressure Drug Losartan May Have a Surprising Benefit for Brown Fat and Calorie Burning
बीपी की दवा के सामने आए दूसरे फायदे - फोटो : Amarujala.com/AI

विस्तार

डायबिटीज और ब्लड प्रेशर दो ऐसी बीमारियां हैं, जिनमें मरीज को आमतौर पर पूरे जीवन दवा लेते रहने की जरूरत हो सकती है। कुछ लोगों में इन दवाओं के साइड-इफेक्ट्स भी देखे गए हैं। लेकिन क्या आप भरोसा करेंगे अगर आपको बताया जाए कि बीपी की दवा कई और तरह से आपको फायदा पहुंचा सकती है? हालिया रिसर्च में वैज्ञानिकों ने ऐसी ही एक संभावना जताई है।

विज्ञापन


अध्ययन की रिपोर्ट से पता चलता है कि दुनियाभर में हाई बीपी के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाली लोसार्टन नाम की दवा शरीर में गुड फैट यानी ब्राउन फैट की सक्रियता बढ़ाने में मदद कर सकती है। आमतौर पर शरीर में जमा फैट को मोटापा और दूसरी बीमारियों की वजह माना जाता है, लेकिन हर फैट नुकसानदायक नहीं होता।
विज्ञापन


ब्राउन फैट, कैलोरी बर्न करके शरीर में गर्मी पैदा करता है। रिसर्च में पाया गया है कि डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारियों के जोखिमों को कम करने में भी ये फैट मददगार हो सकती है। इतना ही नहीं, इससे मानसिक स्वास्थ्य में भी लाभ देखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आइए इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Trending Videos

Blood Pressure Drug Losartan May Have a Surprising Benefit for Brown Fat and Calorie Burning
शरीर में ब्राउन फैट से होने वाले फायदे - फोटो : Adobe Stock Images

बीपी की दवा बढ़ा सकती है शरीर में ब्राउन फैट

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि दुनियाभर में हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए लाखों लोग लोसार्टन नाम की दवा लेते हैं। अब वैज्ञानिकों को इस दवा का एक और संभावित फायदा पता चला है। रिसर्च के मुताबिक, लोसार्टन शरीर में गुड फैट  के स्तर और उसकी सक्रियता को बढ़ाने में मदद कर सकती है।
 

  • लोसार्टन एक खास तरह की ब्लड प्रेशर की दवा है, जिसे एंजियोटेंसिन रिसेप्टर ब्लॉकर कहा जाता है।
  • ये दवा शरीर में एंजियोटेंसिन नाम के हार्मोन के असर को रोकती है।
  • यह हार्मोन रक्त वाहिकाओं को सिकोड़कर ब्लड प्रेशर को बढ़ा देता है।
  • लोसार्टन दवा एंजियोटेंसिन हार्मोन के प्रभाव को कम करती है, जिससे रक्त वाहिकाएं रिलैक्स होती हैं और ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिलती है।


जब भी शरीर में फैट की बात होती है, तो आमतौर पर पेट, कमर और शरीर के दूसरे हिस्सों में जमा व्हाइट फैट का ख्याल आता है। ये शरीर में अतिरिक्त कैलोरी को जमा करती है। इसकी अधिकता मोटापे और कई बीमारियों का खतरा बढ़ा सकती है।

लेकिन शरीर में एक दूसरा फैट भी होता है, जिसे ब्राउन फैट कहते हैं। यह आमतौर पर कंधों, बाजुओं के नीचे, गर्दन, छाती के ऊपरी हिस्से और रीढ़ की हड्डी के आसपास पाया जाता है। ब्राउन फैट शरीर में जमा कैलोरी को बर्न करके गर्मी पैदा करता है। इसी वजह से इसे गुड फैट भी कहा जाता है।

Blood Pressure Drug Losartan May Have a Surprising Benefit for Brown Fat and Calorie Burning
बीपी की दवा से होने वाले फायदे - फोटो : Adobe Stock Images

ब्राउन फैट सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद

अमेरिका की रॉकफेलर यूनिवर्सिटी में साल 2021 में किए गए अध्ययन में ब्राउन फैट को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद बताया गया। शोध के मुताबिक, जिन लोगों के शरीर में ब्राउन फैट अधिक था, उनमें टाइप-2 डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, कोरोनरी आर्टरी डिजीज और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम देखा गया।
 

  • वैज्ञानिकों का मानना है कि ब्राउन फैट ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में भी भूमिका निभाता है। दरअसल, यह गर्मी पैदा करने के लिए खून में मौजूद ग्लूकोज यानी शुगर का इस्तेमाल करता है।
  • इससे ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है और टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम कम हो सकता है।
  • इसके अलावा ब्राउन फैट ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी मददगार पाया गया है।
  • ऐसा माना जाता है कि यह कुछ हार्मोनल संकेतों को प्रभावित करता है, जो धमनियों की मांसपेशियों की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।


लोसार्टन लेने वालों में ज्यादा मिला ब्राउन फैट

इस अध्ययन में वैज्ञानिकों ने मरीजों के मेडिकल रिकॉर्ड के साथ उनकी दवाओं के इस्तेमाल की जानकारी भी ली। इसमें एक दिलचस्प बात सामने आई। जो लोग हाई ब्लड प्रेशर के लिए लोसार्टन दवा ले रहे थे, उनमें ब्राउन फैट अधिक पाया गया।  

इसके बाद वैज्ञानिकों ने चूहों पर भी प्रयोग किया। इसमें पाया गया कि लोसार्टन देने के बाद उनके शरीर में ब्राउन फैट ज्यादा सक्रिय हो गया। यह बात इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि शरीर में ब्राउन फैट का मौजूद होना ही काफी नहीं है। ज्यादातर समय यह निष्क्रिय रहता है। ठंडे वातावरण में जब शरीर को गर्मी पैदा करने की जरूरत होती है, तब यह ज्यादा सक्रिय होता है और कैलोरी बर्न करने लगता है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग में एंडोक्राइनोलॉजी के प्रोफेसर रोलैंड स्टिमसन के मुताबिक, ठंडे तापमान में ब्राउन फैट तब सक्रिय होने लगता है, जब शरीर में कांपन शुरू होती है। उम्र बढ़ने के साथ ठंड के प्रति ब्राउन फैट की सक्रियता भी कम होने लगती है। लोसार्टन कुछ प्रकार के प्रोटीन को सक्रिय करके ब्राउन फैट को काम करने के लिए प्रेरित कर सकती है।

वैज्ञानिकों ने बताया है कि वे अब स्वस्थ लोगों पर भी अध्ययन करने की योजना बना रहे हैं। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि क्या लोसार्टन इंसानों में भी ब्राउन फैट को सक्रिय कर सकती है?

Blood Pressure Drug Losartan May Have a Surprising Benefit for Brown Fat and Calorie Burning
एक्सरसाइज करने से होने वाले फायदे - फोटो : Freepik.com

एक्सरसाइज से भी बढ़ता है गुड फैट का असर

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि व्यायाम करने से शरीर में आइरिसिन नाम का हार्मोन जैसा प्रोटीन बढ़ता है। जानवरों पर किए गए अध्ययनों में पाया गया है कि आइरिसिन व्हाइट फैट की कुछ कोशिकाओं को ब्राउन फैट की तरह व्यवहार करने के लिए प्रेरित कर सकता है।

साल 2022 में जर्नल फिजियोलॉजिकल रिसर्च में प्रकाशित समीक्षा में बताया गया कि कार्डियो एक्सरसाइज और रेजिस्टेंस ट्रेनिंग अभ्यास से भी आइरिसिन का स्तर बढ़ सकता है। हालांकि, इसका कितना असर होगा, यह व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य की स्थिति और टाइप-2 डायबिटीज या मोटापे जैसी पहले से मौजूद बीमारियों पर निर्भर कर सकता है।




--------------
स्रोत:
A common blood pressure drug has a surprising effect on calorie-burning brown fat


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed