फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: यहां जानें आखिर कब तक आ सकती है 13वीं किस्त, किसानों को मिलेंगे 2 हजार रुपये

Thu, 02 Feb 2023 10:29 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 02 Feb 2023 10:29 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 13 Kist Kab Aayegi 2023 Know PM Kisan 13th Installment Date Latest News in Hindi
किसानों के बैंक खाते में किस दिन 13वीं किस्त के पैसे आ सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: जहां अपने-अपने प्रदेश के लिए राज्य सरकारें कई तरह की योजनाएं चलाती हैं, तो वहीं केंद्र सरकार भी कई योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए कई योजनाओं का संचालन करती है। जैसे- किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं, जो कि हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्तों में दिए जाते हैं। वहीं, अब तक 12 किस्त तो जारी हो चुकी है और अब सभी को 13वीं किस्त का इंतजार है। इसलिए लाभार्थी जानना चाहते हैं कि आखिर 13वीं किस्त कब तक आ सकती है। तो चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi 13 Kist Kab Aayegi 2023 Know PM Kisan 13th Installment Date Latest News in Hindi
किसानों के बैंक खाते में किस दिन 13वीं किस्त के पैसे आ सकते हैं? - फोटो : istock

पहले ये काम जरूर करवा लें:-

पहला काम

  • अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आप ई-केवाईसी करवा लें। नियमों के तहत अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए ई-केवाईसी को जरूर और जल्द से जल्द करवा लें।
PM Kisan Samman Nidhi 13 Kist Kab Aayegi 2023 Know PM Kisan 13th Installment Date Latest News in Hindi
किसानों के बैंक खाते में किस दिन 13वीं किस्त के पैसे आ सकते हैं? - फोटो : istock
  • अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप इसे अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर करवा सकते हैं। इसके अलावा आप घर बैठे खुद ही ऑनलाइन किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर भी ई-केवाईसी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 13 Kist Kab Aayegi 2023 Know PM Kisan 13th Installment Date Latest News in Hindi
किसानों के बैंक खाते में किस दिन 13वीं किस्त के पैसे आ सकते हैं? - फोटो : istock

दूसरा काम

  • 13वीं किस्त का लाभ अगर आप लेना चाहते हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आप भू-सत्यापन भी करवा लें। सरकार पहले ही साफ कर चुकी है, जो लाभार्थी ये नहीं करवाएगा उसके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। इसलिए आप इसे जरूर करवा लें। इसके लिए आप नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 13 Kist Kab Aayegi 2023 Know PM Kisan 13th Installment Date Latest News in Hindi
किसानों के बैंक खाते में किस दिन 13वीं किस्त के पैसे आ सकते हैं? - फोटो : Istock

कब आ सकती है 13वीं किस्त?

  • 12 किस्त जारी होने के बाद योजना से जुड़े सभी किसानों को 13वीं किस्त का इंतजार है। वैसे तो सरकार की तरफ से अब तक कोई तारीख सामने नहीं आई है। पर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फरवरी माह में 13वीं किस्त जारी की जा सकती है, जिसमें किसानों को 2 हजार रुपये का लाभ मिलेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed