Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ की बात: पेट भरकर खाते हैं फिर भी शरीर रहता है कमजोर? जानिए कहां हो रही है आपसे गलती

Sat, 28 Nov 2026 01:50 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 28 Nov 2026 01:50 PM IST
सार

पेट भरकर खाना खाने के बावजूद शरीर में पोषण की कमी हो सकती है। एक जैसी डाइट, भोजन में प्रोटीन की कमी, फास्ट फूड और फल-सब्जियां कम खाने से आपके लिए परेशानी बढ़ सकती है। शरीर में पोषक की कमी के कारण थकान, बाल झड़ने, कमजोरी और बार-बार बीमार पड़ने जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। 

विज्ञापन
Signs of Nutritional Deficiency and Common Dietary Mistakes to avoid
कमजोरी-थकान की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए खानपान में सुधार करना सबसे जरूरी माना जाता है, हम जो कुछ भी खाते-पीते हैं उसका हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य पर सीधा असर होता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को डाइट में ऐसी चीजों को अधिक से अधिक शामिल करने की सलाह देते हैं, जिससे पोषक तत्वों की जरूरतों को आसानी से पूरा किया जा सके। अगर खान-पान की आदतों में कोई गड़बड़ी हुई तो इससे समय के साथ कई तरह की दिक्कतें बढ़ सकती हैं।



भरपेट भोजन करने के बाद क्या आपको भी हर समय थकान-कमजोरी या सुस्ती महसूस होती रहती है? ऐसी स्थिति में सिर्फ खाना खाने की मात्रा ही नहीं, बल्कि खाने की गुणवत्ता पर भी ध्यान देना जरूरी है। कई बार हमारी थाली में कैलोरी वाली चीजें तो भरपूर होती हैं, लेकिन भोजन से शरीर को जरूरी प्रोटीन-विटामिन और मिनरल्स नहीं मिल पाते। धीरे-धीरे ये स्थिति शरीर में न्यूट्रिशन की गंभीर कमी का कारण बन सकती है।

आइए जानते हैं कि इस समस्या से कैसे बचा जा सकता है?

Trending Videos
Signs of Nutritional Deficiency and Common Dietary Mistakes to avoid
खान-पान में गड़बड़ी का सेहत पर असर - फोटो : Freepik.com


आहार विशेषज्ञ ऋचा शर्मा कहती हैं, पेट भरना और शरीर को पर्याप्त पोषण मिलना दोनों अलग बातें हैं। हमारे शरीर रोजाना कैलोरी वाली चीजों के साथ प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, हेल्दी फैट, विटामिन और मिनरल्स की जरूरत होती है। इनमें से किसी की भी कमी होने पर शरीर के सामान्य काम प्रभावित हो सकते हैं।

कई बार हमें लगता है कि भोजन से पेट भर रहा है तो शरीर को न्यूट्रिशन भी मिल रहा होग, हालांकि ये जरूरी नहीं है। अगर आपकी डाइट में हरी सब्जियों, फल, साबुत अनाज की कमी है तो इससे कई प्रकार के पोषक तत्वों की कमी होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।

Signs of Nutritional Deficiency and Common Dietary Mistakes to avoid
खान-पान में गड़बड़ी की समस्या - फोटो : Freepik.com

आखिर क्यों होती है ये समस्या?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान की आदतों में सुधार करना बहुत जरूरी है। आपकी छोटी-छोटी गलतियां कई बार बड़ी समस्याओं का रूप ले सकती है।
 

  • रोज सिर्फ चावल, रोटी या कुछ चुनिंदा चीजें खाने से पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। खाने में विविधता जरूरी है।
  • डाइट में दाल, दूध-दही, पनीर और अन्य प्रोटीन स्रोत पर्याप्त मात्रा में न होने से मांसपेशियों और शरीर की मरम्मत प्रभावित हो सकती है।
  • अगर आप फल और सब्जियां नहीं खाते हैं तो इससे शरीर में कई विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर की कमी हो सकती है, जो पाचन और शरीर के सामान्य कामकाज के लिए जरूरी हैं।
  • इसी तरह अगर आप अक्सर पैकेट वाले स्नैक्स, मीठे पेय और फास्ट फूड खाते हैं तो इनसे कुछ समय के लिए पेट तो भर जाता है पर शरीर को इससे कोई लाभ नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Signs of Nutritional Deficiency and Common Dietary Mistakes to avoid
डाइट में बढ़ाएं पोषक तत्वों की मात्रा - फोटो : Freepik.com

अच्छी सेहत के लिए क्या करें?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, शरीर में पोषक तत्वों की कमी  होने के कारण सिर्फ कमजोरी ही नहीं लगती है, बल्कि इससे  बालों के झड़ना, नाखून टूटने, बार-बार संक्रमण होने और घाव भरने में देरी जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं। जो लोग डाइटिंग करते हैं उनमें भी कुछ न्यूट्रिशन की कमी का खतरा हो सकता है।

इस तरह की दिक्कतों से बचे रहने के लिए डाइट में साबुत अनाज, दाल और प्रोटीन वाली चीजों की मात्रा बढ़ाएं। रोज हरी सब्जियां, फल, दूध या अन्य कैल्शियम वाली चीजें जरूर खानी चाहिए। संतुलित और पौष्टिक डाइट शरीर को स्वस्थ रखने और कई बीमारियों के खतरे को कम करने में मददगार हो सकती है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed