1 December Rules Changes: हर महीना नए बदलावों को लेकर आता है। इसी सिलसिले में 1 दिसंबर से कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से लेकर उनकी जेब पर पड़ेगा। नए महीने की शुरुआत में एलीपीजी गैस की कीमतों के साथ साथ कई तरह के आर्थिक, बैंकिंग, ट्रांजैक्सेशन और सर्विस से जुड़े नियम बदलते हैं।
Rules Change: 1 दिसंबर से बदलने जा रहे ये बड़े नियम, जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर
1 December Rules Changes: नए महीने की शुरुआत में एलीपीजी गैस की कीमतों के साथ साथ कई तरह के आर्थिक, बैंकिंग, ट्रांजैक्सेशन और सर्विस से जुड़े नियम बदलते हैं।
एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत
हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी गेस की कीमतों में बदलाव करती हैं। बीते महीने एलपीजी गैस की कीमतों में 6.50 रुपये की कटौती की गई थी। वहीं साल के आखिरी महीने में भी एलपीजी गैस की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
IRCTC: जयपुर, जैसलमेर समेत घूम आइए राजस्थान की ये खूबसूरत जगहें, आईआरसीटीसी ने लॉन्च किया टूर पैकेज
यूपीएस की डेडलाइन
यूनिफाइड पेंशन स्कीम की डेडलाइन को 30 सितंबर से बढ़ाकर 30 नवंबर किया गया था। इस कारण 30 नवंबर तक सरकारी कर्मचारी एनपीएस और यूपीएस में से किसी एक विकल्प का चयन कर सकते हैं। अगर डेडलाइन को नहीं बढ़ाया जाता है तो दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
Aadhaar: यूआईडीएआई का बड़ा फैसला, अब घर बैठे ही कर सकेंगे आधार में मोबाइल नंबर अपडेट
लाइफ सर्टिफिकेट
पेंशन को जारी रखने के लिए लाइफ सर्टिफिकेट को जमा करने का आज आखिरी मौका है। लाइफ सर्टिफिकेट को जमा करने की डेडलाइन 30 नवंबर, 2025 तय की गई है। अगर इसकी डेडलाइन भी नहीं बढ़ाई जाती है तो आपकी पेंशन रुक सकती है।
Investment Tips: ये है सरकार की पैसा डबल करने वाली स्कीम, रिस्क लगभग जीरो
टैक्स से जुड़े नियम
अगर अक्तूबर के महीने में आपकी टीडीएस की कटौती हुई है, तो आपके पास सेक्शन 194-IA, 194-IB, 194M और 194S के तहत स्टेटमेंट जमा करने का आखिरी मौका है। 1 दिसंबर के बाद आप इस काम को नहीं कर सकेंगे। वे टैक्सपेयर्स जिनको सेक्शन 92E के अंतर्गत रिपोर्ट को जमा करना था, उनके लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इसकी डेडलाइन 30 नवंबर तय की थी।
PM Kisan Yojana: क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसानों को भी मिलेंगे हर साल 6,000 रुपये? जानिए नियम