फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Post Office: बुजुर्गों के लिए पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम, एक बार करें निवेश मिलेगा बढ़ियां रिटर्न

Thu, 12 Dec 2024 01:56 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 12 Dec 2024 01:56 PM IST
सार

वरिष्ठ नागरिक रिटायरमेंट के समय मिले पैसों पर अगर अच्छा रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना उनके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है।

विज्ञापन
Post Office Senior Citizen Saving Scheme Benefits And Interest Rate
Post Office Senior Citizen Saving Scheme - फोटो : Adobe Stock

Post Office Senior Citizen Saving Scheme: आज हम बुजुर्गों के लिए पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम वरिष्ठ नागरिक बचत योजना है। रिटायरमेंट के बाद पीएफ, ग्रैच्युटी और बाकी जो पैसे मिले हैं उसे आप वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में निवेश कर सकते हैं। वैश्विक उथल पुथल और दूसरे कई कारणों से भारत में महंगाई की रफ्तार काफी बढ़ी है। ऐसे में बचत के पैसों को बैंक में बचाकर रखना कोई समझदारी नहीं है। बढ़ती महंगाई की रफ्तार आपके बचत के पैसों के मूल्य को धीरे धीरे कम करती जा रही है। ऐसे में वरिष्ठ नागरिक रिटायरमेंट के समय मिले पैसों पर अगर अच्छा रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं तो वरिष्ठ नागरिक बचत योजना उनके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -

Post Office Senior Citizen Saving Scheme Benefits And Interest Rate
Post Office Senior Citizen Saving Scheme - फोटो : AdobeStock

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में निवेश करने पर आपको 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस स्कीम में आप न्यूनतम 1 हजार रुपये निवेश कर सकते हैं। वहीं अधिकतम आप इस स्कीम में 30 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। 

Car Tips: सर्दियों के सीजन में चला रहे हैं कार तो जरूर जान लें ये बातें, वरना आ सकती हैं दिक्कतें

Post Office Senior Citizen Saving Scheme Benefits And Interest Rate
Post Office Senior Citizen Saving Scheme - फोटो : AdobeStock

पोस्ट ऑफिस की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में निवेश किया गया आपका पैसा 5 सालों में मैच्योर हो जाता है। हालांकि, 5 सालों की मैच्योरिटी अवधि पूरी होने के बाद आप अगले तीन सालों के लिए और निवेश कर सकते हैं। 

Investment Tips: 10 हजार रुपये निवेश करके 10 सालों में इकट्ठा कर सकते हैं 23 लाख से ज्यादा रुपये, जानिए कैसे?

विज्ञापन
विज्ञापन
Post Office Senior Citizen Saving Scheme Benefits And Interest Rate
Post Office Senior Citizen Saving Scheme - फोटो : AdobeStock

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना की खास बात यह है कि इसमें निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स में छूट भी मिलती है। इस स्कीम में निवेश करके आप इनकम टैक्स 80C के अंतर्गत 1.5 लाख रुपये तक की छूट पा सकते हैं। 

Aadhaar: आधार सेवा केंद्र पर आधार अपडेट करने के लिए मांगा जा रहा है ज्यादा पैसा, तो यहां करें शिकायत

विज्ञापन
Post Office Senior Citizen Saving Scheme Benefits And Interest Rate
Post Office Senior Citizen Saving Scheme - फोटो : AdobeStock

अगर आप एकमुश्त पोस्ट ऑफिस की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में 10 लाख रुपये का निवेश करते हैं। ऐसे में 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर पर अगर कैलकुलेट करें तो पांच सालों के बाद मैच्योरिटी के समय आप 14.28 लाख रुपये जुटा सकते हैं। 

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 19वीं किस्त, क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान भी ले सकते हैं लाभ?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed