Post Office Scheme: अपने बचत के पैसों पर हर कोई अच्छे रिटर्न की उम्मीद करता है। हालांकि, जानकारी के अभाव में लोग उन पैसों को या तो निवेश नहीं करते या किसी ऐसी जगह पर निवेश करते हैं, जहां पर ज्यादा रिटर्न नहीं मिलता है। अगर आप भी अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का नाम आरडी स्कीम है। पोस्ट ऑफिस की यह निवेश योजना बाजार जोखिमों के अधीन नहीं आती है। इसमें निवेश करने पर आपके पैसे पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। देशभर में बड़े पैमाने पर लोग डाकघर की आरडी स्कीम में निवेश करते हैं। इस स्कीम में इन्वेस्ट करके आप मैच्योरिटी के समय एक बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में करें 5 हजार का निवेश, मैच्योरिटी के समय मिलेंगे 8 लाख
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 17 Jan 2023 02:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन