Post Office Monthly Income Scheme 2023: हम में से अधिकतर लोग सुरक्षित निवेश के विकल्पों की तलाश करते हैं, जहां इन्वेस्ट करने पर हमको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना न करना पड़े। ऐसे में देश में कई लोग सरकार की छोटी बचत योजनाओं में अपने पैसों को निवेश करते हैं। अगर आप भी अपने पैसों को किसी सुरक्षित बचत योजना में इन्वेस्ट करने की योजना बना रहे हैं।
इसी सिलसिले में आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की इस योजना का नाम मंथली इनकम स्कीम है। देश में कई लोग इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है। इस स्कीम में निवेश करने के बाद आप हर महीने पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम के बारे में विस्तार से -
2 of 5
Post Office Monthly Income Scheme 2023
- फोटो : istock
पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में निवेश करने पर आपको सालाना 6.6 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। अगर आप इस स्कीम में एकमुश्त पैसों को निवेश करते हैं। ऐसे में आपको हर महीने आपके निवेश किए गए पैसों पर अच्छी ब्याज दर मिलेगी।
Republic Day 2023: देखना चाहते हैं रिपब्लिक डे परेड 2023, तो ऐसे करें ऑनलाइन टिकट बुक
3 of 5
Post Office Monthly Income Scheme 2023
- फोटो : istock
इस स्कीम में अगर आप एकमुश्त 4.5 लाख रुपये इन्वेस्ट करते हैं। ऐसे में सालाना 6.6 प्रतिशत के इंटरेस्ट रेट पर आपको 29,700 रुपये मिलेंगे। इस स्थिति में आपको हर महीने 2,475 रुपये मिलेंगे।
4 of 5
Post Office Monthly Income Scheme 2023
- फोटो : iStock
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश करने के बाद आपको यह रकम 5 साल बाद मैच्योरिटी पीरियड पर मिलते हैं। इस स्कीम की खास बात यह है कि इसमें आप ज्वाइंट खाता भी खुलवा सकते हैं।
PM Kisan Yojana: क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना? 13वीं किस्त का लाभ पाने के लिए ऐसे करें आवेदन
5 of 5
Post Office Monthly Income Scheme 2023
- फोटो : iStock
पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में भारत का कोई भी नागरिक 18 साल के बाद निवेश कर सकता है। अगर आप इस स्कीम से तीन से पांच साल के बीच पैसों को निकालते हैं। ऐसे में आपको मूलधन का 1 प्रतिशत काटकर पैसे वापस कर दिए जाते हैं।