PPF Investment Tip: निवेश के लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड एक शानदार विकल्प है। देश में बड़े पैमाने पर लोग पीपीएफ में अपने पैसों को निवेश करना पसंद करते हैं। यहां पर निवेशकों को बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ता है। वहीं निवेश के इस क्षेत्र से रिटर्न भी बंपर मिलता है। ऐसे में अगर आप किसी ऐसी स्कीम की तलाश कर रहे हैं, जहां पर निवेश करने पर आपको शानदार रिटर्न मिले। इस स्थिति में आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड में अपने पैसों को इन्वेस्ट कर सकते हैं। पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम की गिनती देश की लोकप्रिय छोटी बचत योजनाओं में की जाती है। यहां पर किसी प्रकार का बाजार जोखिमों का खतरा नहीं होता है। ऐसे में यहां निवेश करने पर आपके पैसे नहीं डूबेंगे। यहां पर निवेश किए गए पैसों की गारंटी केंद्र सरकार लेती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
PPF: पीपीएफ स्कीम में छोटी-छोटी रकम निवेश करके इकट्ठा कर सकते हैं करोड़ों का फंड, समझिए क्या है पूरा गणित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में आप 500 रुपये की छोटी रकम से भी निवेश शुरू कर सकते हैं। वहीं इसमें आप अधिकतम 1.5 लाख रुपये इन्वेस्ट कर सकते हैं।
अगर आप टैक्स बचत करना चाहते हैं। ऐसे में इस स्कीम में अपने पैसों को इन्वेस्ट कर सकते हैं। इसमें इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत छूट भी मिलती है। इस स्कीम में आप एकमुश्त या किस्तों में भी अपने पैसों को निवेश कर सकते हैं।
Post Office MIS: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में करें निवेश, हर महीने मिलेगी इतने रुपये की पेंशन
पब्लिक प्रोविडेंट फंड में आपको कुल 15 सालों के लिए निवेश करना होता है। गौरतलब बात है कि आप मैच्योरिटी के बाद भी अपने पीपीएफ खाते को 5 सालों के लिए एक्सटेंड करा सकते हैं। वर्तमान समय में पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है।
पीपीएफ स्कीम में आप छोटी छोटी रकम निवेश करके करोड़ों रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। अगर आप हर साल इस स्कीम में 1.5 लाख रुपये की इन्वेस्टमेंट कुल 25 सालों के लिए करते हैं। ऐसे में आप मैच्योरिटी के समय कुल 1,03,08,015 यानी 1 करोड़ से ज्यादा का फंड इकट्ठा कर सकेंगे।
Republic Day 2023: देखना चाहते हैं रिपब्लिक डे परेड 2023, तो ऐसे करें ऑनलाइन टिकट बुक