फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govt Loan Scheme: सरकार इन स्कीम्स के अंतर्गत जीरो या कम ब्याज दर पर दे रही लोन, जानिए डिटेल्स

Tue, 24 Jun 2025 03:40 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 24 Jun 2025 03:40 PM IST
सार

आज के समय महंगाई जब काफी तेजी से बढ़ रही है ऐसे में बैंक द्वारा लिए गए लोन पर काफी ज्यादा ब्याज दर देना पड़ता है। इस कारण बैंक से सामान्य लोन लेना आम आदमी के लिए काफी मुश्किल भरा काम है।

विज्ञापन
PM Mudra To Lakhpati Didi Yojana Best Govt Loan Schemes For Businesses
rupees new - फोटो : Adobe Stock

देश के आर्थिक विकास को गति देने और लोगों को स्वरोजगार के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। खासकर देश के किसानों, महिलाओं और युवाओं को व्यापार की दिशा में प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा कई ऐसी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिसके तहत उन्हें बेहद कम ब्याज दरों पर लोन प्रदान किया जाता है। इन योजनाओं के जरिए सरकार आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित कर रही है। आज के समय महंगाई जब काफी तेजी से बढ़ रही है ऐसे में बैंक द्वारा लिए गए लोन पर काफी ज्यादा ब्याज दर देना पड़ता है। इस कारण बैंक से सामान्य लोन लेना आम आदमी के लिए काफी मुश्किल भरा काम है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की उन योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से आपको सस्ती ब्याज दरों पर आसान ढंग से लोन मिल सकता है। 

PM Mudra To Lakhpati Didi Yojana Best Govt Loan Schemes For Businesses
rupees new - फोटो : Adobe Stock

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना 

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरुआत साल 2015 में की थी। इस योजना के अंतर्गत सरकार खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए बिना गारंटी 20 लाख रुपये तक का लोन देती है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत लोन को कुल 3 कैटेगरी में दिया जाता है। 

PM Mudra To Lakhpati Didi Yojana Best Govt Loan Schemes For Businesses
rupees new - फोटो : Adobe Stock

किसान क्रेडिट कार्ड

किसानों को सस्ती ब्याज दरों पर लोन प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम का संचालन कर रही है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार किसानों को खेती संबंधित जरूरतों के लिए कुल 5 लाख रुपये का लोन बेहद ही सस्ती ब्याज दरों पर देती है। इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लोन की ब्याज दरों पर सरकार 2-4 प्रतिशत की सब्सिडी देती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Mudra To Lakhpati Didi Yojana Best Govt Loan Schemes For Businesses
rupees रुपये money - फोटो : Adobe Stock

लखपति दीदी योजना 

लखपति दीदी योजना महिलाओं के लिए चलाया जा रहा एक स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम है। इस योजना का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कई भाषणों में किया है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं का कौशल विकास करके उनको स्वारोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। 

विज्ञापन
PM Mudra To Lakhpati Didi Yojana Best Govt Loan Schemes For Businesses
rupees रुपये money - फोटो : Adobe Stock

लखपति दीदी योजना के अंतर्गत महिलाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए कुल 5 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है। खास बात यह है कि योजना के अंतर्गत मिलने वाले 5 लाख रुपये के लोन पर महिलाओं को कोई ब्याज दर नहीं देनी होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed