PM Kisan Yojana 20th Installment Release This Week: मौजूदा समय में अगर देखेंगे तो एक बड़ी संख्या में अलग-अलग तरह की कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं देश में चल रही हैं। राज्य सरकारें अलग से तो केंद्र सरकार अलग से कई योजनाओं का संचालन करती है। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। ये भारत सरकार की योजना है जिसके तहत सिर्फ पात्र किसानों को आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है।
{"_id":"685a216bd3c42f6d2c00a2fe","slug":"pm-kisan-yojana-20th-installment-release-this-week-status-check-pm-kisan-latest-20-kist-update-2025-06-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: क्या इस हफ्ते जारी हो सकती है 20वीं किस्त या अभी और लगेगा समय? यहां जानें किसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: क्या इस हफ्ते जारी हो सकती है 20वीं किस्त या अभी और लगेगा समय? यहां जानें किसान
Tue, 24 Jun 2025 02:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 24 Jun 2025 02:24 PM IST
सार
PM Kisan 20th Installment Date: अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको भी 20वीं किस्त का इंतजार होगा? पर ये किस्त कब जारी होगी? क्या इस सप्ताह में ये किस्त जारी हो सकती है?
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब रिलीज होगी?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब रिलीज होगी?
- फोटो : Adobe Stock
किस्त चाहिए तो ये काम जरूर करवा लें:-
पहला काम
- अगर आप पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो जान लें कि इसके लिए आपको ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर ई-केवाईसी करवा लें या खुद योजना की आधिकारिक एप या आधिकारिक वेबसाइट Pmkisan.gov.in से इस काम को करवा लें।
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब रिलीज होगी?
- फोटो : Freepik
दूसरा काम
- किस्त का लाभ लेना है तो योजना से जुड़े किसानों को भू-सत्यापन का काम भी करवाना होता है। इस काम को न करवाने पर भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसमें किसानों की खेती योग्य भूमि का सत्यापन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब रिलीज होगी?
- फोटो : pmkisan.gov.in
क्या इस सप्ताह जारी हो सकती है किस्त?
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन अभी किस्त जारी होने को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है। योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर भी 19वीं किस्त की ही जानकारी अपडेट है। ऐसे में हर कोई ये जानना चाहता है कि ये किस्त कब जारी हो सकती है। दरअसल, पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब रिलीज होगी?
- फोटो : Adobe Stock
- इसे आप ऐसे समझिए जैसे, 17वीं किस्त जून 2024 में जारी हुई थी तो इसके चार महीने के अंतराल पर अक्तूबर 2024 में 18वीं किस्त और इसके बाद बीती फरवरी को 19वीं किस्त जारी हुई। इस हिसाब से 20वीं किस्त का समय जून में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि आखिरी हफ्ते के बचे हुए दिनों में 20वीं किस्त जारी हो सकती है।