फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार इस महीने खाते में भेज सकती है 20वीं किस्त के पैसे

Sat, 29 Mar 2025 12:54 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 29 Mar 2025 12:54 PM IST
सार

भारत सरकार इस योजना के अंतर्गत हर साल आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को 6 हजार रुपये प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है।

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Kab Aayegi Know Date And Update In Hindi
कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त - फोटो : Adobe Stock

भारत सरकार देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इन योजनाओं के जरिए सरकार देश के गरीब किसानों की आय में वृद्धि करना चाहती है। इसी सिलसिले में साल 2019 में केंद्र सरकार ने एक बेहद ही खास योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। यह स्कीम देशभर में काफी लोकप्रिय है। देश में करोड़ों किसान इस योजना का लाभ ले रहे हैं। भारत सरकार इस योजना के अंतर्गत हर साल आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को 6 हजार रुपये प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में डीबीटी के जरिए ट्रांसफर किए जाते हैं। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Kab Aayegi Know Date And Update In Hindi
कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त - फोटो : Freepik

भारत सरकार अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की कुल 19 किस्तों को जारी कर चुकी है। पिछले महीने 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर में आयोजित एक खास कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की थी। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Kab Aayegi Know Date And Update In Hindi
कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त - फोटो : Freepik

19वीं किस्त को जारी हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। इस कारण देशभर में कई किसान यह सवाल कर रहे हैं कि केंद्र सरकार कब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी कर सकती है। 

जानना जरूरी: नवरात्र व्रत के लिए जो कुट्टू का आटा खरीद रहे वह नकली तो नहीं? इस तरह करें मिलावट की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Kab Aayegi Know Date And Update In Hindi
कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त - फोटो : Freepik

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त आने वाले जून महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने किस्त के पैसे जारी करने की तारीखों को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। 

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Kab Aayegi Know Date And Update In Hindi
कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त - फोटो : Freepik

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के किस्त के पैसे हर 4 महीनों के अंतराल पर जारी किए जातें हैं। इस कारण संभावना व्यक्त की जा रही है कि अगली किस्त के पैसे आने वाले जून महीने में जारी किए जा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed