फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Navratri 2025: Kuttu ka atta me milawat ka pata kaise kare

जानना जरूरी: नवरात्र व्रत के लिए जो कुट्टू का आटा खरीद रहे वह नकली तो नहीं? इस तरह करें मिलावट की पहचान

Fri, 28 Mar 2025 05:31 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 28 Mar 2025 05:31 PM IST
सार

आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बाजार में बिकने वाले मिलावटी कुट्टू के आटे की पहचान कर सकते हैं।

विज्ञापन
Navratri 2025: Kuttu ka atta me milawat ka pata kaise kare
Kuttu ka atta me milawat ka pata kaise kare - फोटो : AdobeStock

विस्तार

30 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इस दौरान 9 दिनों तक माता दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। चैत्र नवरात्रि में भक्त माता की उपासना करने के लिए पूरे 9 दिनों का व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान कई लोग कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी खाते हैं। इस कारण नवरात्रि के समय कुट्टू के आटे की मांग काफी बढ़ जाती है। कई बार देखने को मिलता है कि बाजार में जिन चीजों की मांग बढ़ती है उनमें मिलावट करके बेचा जाता है। इस कारण अगर आप भी बाजार में कुट्टू का आटा खरीदने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।

विज्ञापन


मिलावटी कुट्टू का आटा खाने से आपके स्वास्थ्य पर कई तरह के नकारात्मक असर पड़ सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बाजार में बिकने वाले मिलावटी कुट्टू के आटे की पहचान कर सकते हैं।

विज्ञापन

आप बाजार में जब कुट्टू के आटे को खरीदने जाएं तो उस दौरान आप उसके रंग को देखकर मिलावट की पहचान कर सकते हैं। असली कुट्टू के आटे का रंग भूरा होता है। वहीं मिलावटी कुट्टू के आटे का रंग बदल सकता है। 

आप सूंघ कर भी मिलावटी या कहें नकली कुट्टू के आटे की पहचान कर सकते हैं। अगर कुट्टू के आटे को सूंघते समय उसमें से दुर्गंध आती है तो इस बात की बड़ी संभावना है कि आटा मिलावटी है।

Ghee Adulteration: बाजार में बिक रहा मिलावटी घी, कहीं आप भी तो नहीं खरीद रहे, ऐसे करें शुद्धता की जांच

विज्ञापन

वहीं अगर आटा गूंथते समय बिखर रहा है या ज्यादा चिकना हो रहा है तो इस बात की बड़ी संभावना है कि कुट्टू का आटा मिलावटी हो सकता है। ऐसे में आपको उन्हीं कंपनियों के कुट्टू का आटा खरीदना चाहिए जो ब्रांडेड हैं। 

इसके अलावा बाजार में जब आप आटा खरीद रहे हैं तो उस दौरान पैकेजिंग और लेबल जरूर चेक करें। असली कुट्टू के आटे में लो-ग्लाइसेमिक होता है। वहीं मिलावटी कुट्टू के आटे में कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होते हैं। इसे खाने पर आपका शुगर लेवल बढ़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed