फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Electricity Saving Tips: एसी चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल, इन बातों का रखें ध्यान

Fri, 28 Mar 2025 03:51 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 28 Mar 2025 03:51 PM IST
सार

How to save electricity while using ac: अगर आप भी गर्मी के सीजन में एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं और हर महीने ज्यादा बिजली बिल आ रहा है तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बिजली बिल की बचत कर सकते हैं। 

विज्ञापन
How to save electricity while using ac know tips
Electricity Saving Tips - फोटो : AdobeStock

How to save electricity while using ac: गर्मियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। आने वाले कुछ महीनों में गर्मी और अधिक बढ़ेगी। ऐसे में इस चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अपने घरों में कूलर, फ्रिज, एसी और पंखे का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इन उपकरणों का उपयोग करने पर हर महीने काफी ज्यादा मात्रा में बिजली बिल आता है। इसका बुरा असर हमारी जेब पर पड़ता है। इस कारण लोग बिजली की बचत करने के लिए कई तरह के उपायों को अपनाते हैं। हालांकि, इसके बाद भी हर महीने ज्यादा बिल आता है। अगर आप भी गर्मी के सीजन में एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं और हर महीने ज्यादा बिजली बिल आ रहा है तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बिजली बिल की बचत कर सकते हैं। 

How to save electricity while using ac know tips
Electricity Saving Tips - फोटो : AdobeStock

5 स्टार रेटिंग वाले उपकरण का करें इस्तेमाल

अगर आप बाजार में एसी, फ्रिज आदि उपकरण को खरीदने जा रहे हैं तो आप 5 स्टार रेटिंग वाले उपकरण को खरीद सकते हैं। 5 स्टार रेटिंग वाले उपकरण 3 स्टार रेटिंग वाले उपकरण की तुलना में बिजली की खपत कम करते हैं। 

How to save electricity while using ac know tips
Electricity Saving Tips - फोटो : AdobeStock

एसी के साथ करें पंखे का इस्तेमाल 

आप गर्मियों में एसी के साथ-साथ कमरे में पंखे का उपयोग भी कर सकते हैं। पंखे का उपयोग करने से कमरे का तापमान जल्दी ठंडा हो जाएगा। पंखा एसी की हवा पूरे कमरे में जल्दी से फैला देता है। वहीं अगर आप सिर्फ एसी चलाते हैं तो कमरे को ठंडा करने में एसी ज्यादा समय लेगा। 

AC Tips And Tricks: एसी के फिल्टर को भूलकर भी न करें इस तरह साफ, वरना लग सकती है मोटी चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
How to save electricity while using ac know tips
AC Tips - फोटो : Freepik

टाइमर जरूर करें सेट 

कई लोग रात में जब एसी चलने के बाद कमरा ठंडा हो जाता है तो आलस की वजह से एसी को बंद नहीं करते हैं, ऐसे में बिजली बिल ज्यादा आता है। इस कारण आपको एसी में टाइमर सेट करके सोना चाहिए। टाइमर सेट करने के बाद एसी एक समय के बाद अपने आप बंद हो जाएगा। इससे बिजली की बचत होगी। 

विज्ञापन
How to save electricity while using ac know tips
AC Tips - फोटो : Freepik

निश्चित समय पर करें सफाई 

आपको एक निश्चित समय अंतराल पर अपने एसी की सर्विसिंग कराते रहनी चाहिए। निश्चित समय पर एसी की सर्विसिंग कराने से उसकी परफॉर्मेंस काफी अच्छी हो जाती है इस कारण वह बिजली की सामान्य से ज्यादा खपत नहीं करता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed