PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 5 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम जिले में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त जारी की थी। 18वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद से देशभर के कई किसान काफी खुश हैं। वहीं कई किसान ऐसे भी हैं, जिनके खाते में इस बार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त नहीं आई है। बीते लंबे समय से कई किसान 18वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। वहीं 18वीं किस्त जारी होने के बाद जिन किसानों के खाते में अभी तक पैसे नहीं आए हैं उनको परेशान होने की जरूरत नहीं है। देशभर में कई किसान गलत ढंग से पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे थे। इस कारण सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन करना अनिवार्य कर दिया है।
PM Kisan Yojana: किसान ध्यान दें, अभी भी आ सकती है अटकी हुई 18वीं किस्त, तुरंत करा लें ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वे किसान जिन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया था उनको पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है।
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने के लिए बुक कर रहे हैं फ्लाइट, तो यहां पता करें कौन सी एयरलाइन दे रही सस्ती टिकट
अगर आप 18वीं किस्त का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको जल्द से जल्द योजना में अपने भूलेखों का सत्यापन और ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए। इन दोनों जरूरी कार्यों को कराने के बाद आपकी अटकी हुई 18वीं किस्त जारी हो जाएगी।
Aadhaar Card: क्या आपको पता है आधार कार्ड कितने दिनों के लिए रहता है वैलिड?
इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय गलत जानकारी दर्ज की थी उनके खाते में भी 18वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। अटकी हुई 18वीं किस्त का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको जल्द से जल्द इस गलती को ठीक करा लेना चाहिए।
Ghee Adulteration: कहीं आप भी तो बाजार से खरीदकर नहीं ला रहे नकली घी, ऐसे करें मिलावट की पहचान
पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस स्कीम का उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
Indian Railway: कोच के अंदर कैसे पता चलता है कि ये फर्स्ट, सेकेंड या थर्ड एसी है? तीनों में होता है ये फर्क