फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ghee Adulteration: कहीं आप भी तो बाजार से खरीदकर नहीं ला रहे नकली घी, ऐसे करें मिलावट की पहचान

Thu, 10 Oct 2024 01:43 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 10 Oct 2024 01:43 PM IST
विज्ञापन
How To Check Purity Of Ghee Know The Adulteration Test Method Here
How To Check Purity Of Ghee - फोटो : Adobe Stock

Ghee Adulteration Test: बीते लंबे समय से कई खाद्य सामग्रियों में मिलावट की खबरें सामने निकलकर आती रही हैं। इन दिनों दाल, दूध, घी, हल्दी, चीनी आदि विभिन्न खाद्य सामग्रियों में जमकर मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। इन मिलावटी खाद्य सामग्रियों का सेवन करना काफी खतरनाक है। इससे आपकी सेहत पर कई तरह के बुरे असर पड़ सकते हैं।




घी का सेवन हम में से अधिकतर लोग करते हैं। कई लोग विभिन्न पकवानों में घी डालकर खाते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है इन दिनों बाजार में मिलावाटी घी की काफी तेजी से बिक्री हो रही है। अगर आप मिलावटी घी का सेवन करते हैं तो आपको कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप मिलावटी घी के बारे में आसानी से पता कर सकते हैं। आइए जानते हैं - 

How To Check Purity Of Ghee Know The Adulteration Test Method Here
How To Check Purity Of Ghee - फोटो : Adobe Stock

घी में मिलावट की गई है या नहीं इस बारे में आप कुछ तरीकों को अपनाकर आसानी से पता कर सकते हैं। इस बारे में पता करने के लिए आपको एक गिलास पानी लेना है उसके बाद आपको उसमें एक चम्मच घी डाल देना है। 

How To Check Purity Of Ghee Know The Adulteration Test Method Here
How To Check Purity Of Ghee - फोटो : instagram

ऐसा करने के बाद अगर घी पानी के ऊपर तैर रहा है तो वह शुद्ध है। इसके अलावा अगर घी पानी के नीचे डूब जाता है तो वह शुद्ध नहीं है। आप आयोडीन नमक को घी में मिलाकर उसकी शुद्धता के बारे में पता कर सकते हैं। 

APY: 60 की उम्र के बाद आपको हर महीने मिलेगी 5 हजार रुपये की पेंशन, ऐसे करें अटल पेंशन योजना में आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Check Purity Of Ghee Know The Adulteration Test Method Here
How To Check Purity Of Ghee - फोटो : Adobe stock

अगर घी में आयोडीन नमक मिलाने के बाद उसका रंग बैगनी हो जाता है तो इस बात की बड़ी संभावना है कि घी में मिलावट की गई है। इसके अलावा आप घी का रंग देखकर भी उसकी शुद्धता की जांच कर सकते हैं। 

विज्ञापन
How To Check Purity Of Ghee Know The Adulteration Test Method Here
How To Check Purity Of Ghee - फोटो : Adobe stock

इसके लिए आपको एक चम्मच घी लेकर उसे बर्तन में गर्म करना है। घी पिघलने के बाद अगर वह हल्के ब्राउन रंग का दिखता है तो वह शुद्ध हो सकता है। इसके अलावा उसका रंग पिघलने के बाद हल्के पीले रंग का हो जाता है तो वह मिलावटी हो सकता है। 

Aadhaar Card: क्या आपको पता है आधार कार्ड कितने दिनों के लिए रहता है वैलिड?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed