Aadhaar Card: आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। आज के समय विभिन्न जरूरी कार्यों को कराने के लिए आधार कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। आधार कार्ड में हमारी बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स दर्ज होती हैं। वर्तमान समय में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी आधार कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। यही नहीं बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराने से लेकर नई नौकरी में प्रवेश करते समय भी आधार कार्ड की मांग की जाती है।
इस कारण आधार कार्ड काफी उपयोगी दस्तावेज है। आधार आपकी पहचान का प्रमाण होता है। इसे यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है। वहीं क्या कभी आपने इस सवाल पर विचार किया है कि क्या आधार कार्ड की भी वैलिडिटी होती है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -
2 of 5
Aadhaar Card
- फोटो : Adobestock
अगर आप इस बारे में पता करना चाहते हैं कि आधार कार्ड कितने दिनों के लिए वैध रहता है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आधार कार्ड की वैलिडिटी तब तक रहती है, जब तक आधार कार्ड धारक जिंदा रहता है।
3 of 5
Aadhaar Card
- फोटो : Adobestock
आधार कार्ड धारक की जब मृत्यु हो जाती है उसके बाद आधार कार्ड की वैलिडिटी खत्म हो जाती है। शख्स की मृत्यु के बाद आधार कार्ड अनवैलिड हो जाता है।
4 of 5
Aadhaar Card
- फोटो : Adobestock
आधार कार्ड में व्यक्ति के लिए 12 अंकों की यूनीक संख्या जारी की जाती है। वहीं कई लोग अक्सर यह भी सवाल करते हैं कि आधार कार्ड में 12 अंकों की संख्या क्यों होती है।
IRCTC: आईआरसीटीसी के साथ करिए नॉर्थ ईस्ट की इन खूबसूरत जगहों की सैर, सिर्फ इतने रुपये है किराया
5 of 5
Aadhaar Card
- फोटो : Adobestock
इसके पीछे का कारण भारत की 140 करोड़ की आबादी है। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए आधार कार्ड में 12 अंक दर्ज होते हैं ताकि हर शख्स के लिए अद्वितीय संख्या को जारी किया जा सके।