फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी के जन्म के समय 11 हजार और 12वीं पास करने के बाद मिलेंगे 51 हजार रुपये, जानिए क्या है सरकार की योजना

Wed, 04 Dec 2024 01:24 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 04 Dec 2024 01:24 PM IST
सार

इस स्कीम का संचालन खासतौर पर बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करके उनके भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

विज्ञापन
Nanda Gaura Yojana Benefits, Eligibility And Registration Process
Nanda Gaura Yojana - फोटो : AdobeStock

देश में महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक स्तर पर सशक्त करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं के जरिए सरकार महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करके उनको स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना चाहती है। इसी कड़ी में आज हम आपको उत्तराखंड सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही इस स्कीम का नाम नंदा गौरा योजना है।



इस स्कीम का संचालन खासतौर पर बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करके उनके भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसके अलावा यह स्कीम लड़कों और लड़कियों के बीच फैली असमानता को खत्म करने में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उत्तराखंड सरकार की नंदा गौरा योजना में कई लोग आवेदन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -

Nanda Gaura Yojana Benefits, Eligibility And Registration Process
Nanda Gaura Yojana - फोटो : AdobeStock

उत्तराखंड सरकार की नंदा गौरा योजना के अंतर्गत बेटी के जन्म के समय 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। वहीं बेटी के डिप्लोमा या 12वीं कक्षा के पास करने के बाद उसको 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 

Car Tips: सर्दियों के सीजन में चला रहे हैं कार तो जरूर जान लें ये बातें, वरना आ सकती हैं दिक्कतें

Nanda Gaura Yojana Benefits, Eligibility And Registration Process
Nanda Gaura Yojana - फोटो : AdobeStock

नंदा गौरा योजना का लाभ केवल उत्तराखंड में रहने वाले नागरिक ही ले सकते हैं। इस स्कीम का लाभ एक परिवार में केवल दो लोग ही ले सकते हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको बालिका के जन्म के 6 महीनों के भीतर ही आवेदन करना होगा। 

Winter 2024: सर्दियों में गीजर और हीटर चलाने के बाद आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो करें ये काम

विज्ञापन
विज्ञापन
Nanda Gaura Yojana Benefits, Eligibility And Registration Process
Nanda Gaura Yojana - फोटो : AdobeStock

अगर आप बालिका के जन्म के 6 महीनों के बाद आवेदन करते हैं तो इस स्थिति में आपके आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा। इस स्कीम में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 

Bike Tips: ठंड में बाइक का स्टार्ट न होना बड़ी समस्या, इन टिप्स को आजमाने से दौड़ पड़ेगी बाइक

विज्ञापन
Nanda Gaura Yojana Benefits, Eligibility And Registration Process
Nanda Gaura Yojana - फोटो : AdobeStock

स्कीम में आवेदन करने के लिए आपको नंदा गौरा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है। इसके बाद आपको होमपेज पर स्टूडेंट के विकल्प पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म के विकल्प का चयन करना है। नेक्स्ट स्टेप पर आपको सभी जरूरी जानकारी दर्ज कर दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी को अपलोड करके फॉर्म सबमिट कर देना है।

IRCTC: श्रीलंका में रामायण से जुड़े इन प्रमुख स्थानों पर घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, जानिए किराया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed