फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खबर काम की: अब बैंक खाते में एक नहीं बना सकेंगे चार नॉमिनी, जानें क्या है तरीका और नियम

Wed, 04 Dec 2024 11:36 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 04 Dec 2024 11:36 AM IST
सार

अगर आपका भी बैंक में खाता है तो अब आप सिर्फ एक नहीं बल्कि, चार नॉमिनी जोड़ सकते हैं। इसके लिए सरकार की तरफ से विधेयक पास किया गया है।

विज्ञापन
Banking Laws Amendment Bill how to add four nominee in your bank account
Banking Laws Amendment Bill: बैंक खाते में अब एक नहीं चार नॉमिनी जोड़ सकेंगे। - फोटो : Amar Ujala

Banking Laws Amendment Bill 2024: अगर आप देखेंगे तो लगभग हर किसी का बैंक खाता होता है। बस अंतर ये है कि किसी का सैलरी अकाउंट होता है तो किसी का बचत खाता आदि। जब हम किसी भी बैंक में खाता खुलवाते हैं तो हमें डेबिट कार्ड, चेकबुक, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग जैसी अन्य सुविधाएं मिलती हैं। इसी तरह खाताधारक अपने बैंक खाते में एक नॉमिनी भी जोड़ सकता है जिससे अगर खाताधारक का निधन हो जाता है तो उस स्थिति में उसके खाते में जमा पैसे को नॉमिनी को देने का प्रावधान है। पर अब इस नियम में बदलाव किया गया है जिसके अंतर्गत अब खाताधारक एक नहीं बल्कि, चार नॉमिनी जोड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है और इस बदलाव की जरूरत आखिर क्यों पड़ी। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Banking Laws Amendment Bill how to add four nominee in your bank account
Banking Laws Amendment Bill: बैंक खाते में अब एक नहीं चार नॉमिनी जोड़ सकेंगे। - फोटो : Adobe Stock

क्या कहता है नया नियम?

  • दरअसल, बीते मंगलवार को लोकसभा में बैंककारी विधियां (संशोधित) विधेयक, 2024 पारित किया गया। इसके अंतर्गत अब एक खाताधारक अपने बैंक खाते में एक की जगह चार नॉमिनी बना सकता है। वित्त निर्मला सीतारमण ने जुलाई 2024 में बजट के दौरान इस विधेयक को पेश करने की घोषणा की थी। ऐसे में सरकार ने एक साथ आरबीआई अधिनियम 1934, बैंकिंग नियमन कानून 1949, एसबीआई अधिनियम 1955, बैंकिंग कंपनीज अधिनियमन 1970-1980 के कई प्रावधानों में संशोधन किया है।
Banking Laws Amendment Bill how to add four nominee in your bank account
Banking Laws Amendment Bill: बैंक खाते में अब एक नहीं चार नॉमिनी जोड़ सकेंगे। - फोटो : Adobe Stock

क्यों पड़ी इसकी जरूरत?

  • यहां ये भी समझना जरूरी है कि आखिर एक से ज्यादा नॉमिनी जोड़ने वाले फैसले की क्यों जरूरत पड़ी? दरअसल, कोरोना काल में जिन लोगों का निधन हुआ उसके बाद कई लोग ऐसे थे जो मृत व्यक्ति के बैंक खाते पर दावा कर रहे थे। ऐसे में बैंकों के सामने कई तरह के कानूनी विवाद आ गए। इसके चलते ही इस फैसले को लाने की जरूरत नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Banking Laws Amendment Bill how to add four nominee in your bank account
Banking Laws Amendment Bill: बैंक खाते में अब एक नहीं चार नॉमिनी जोड़ सकेंगे। - फोटो : Adobe Stock

खाताधारक तय करेगा किसे कितना पैसा

  • जहां अब तक खाताधारक एक नॉमिनी जोड़ पाता है तो वहीं नए नियम के अनुसार, आप चार नॉमिनी अपने बैंक खाते में जोड़ सकेंगे। साथ ही खाताधारक ये भी फैसला कर सकेगा कि वो किस नॉमिनी को खाते में जमा राशि का कितना फीसदी देना चाहता है।
विज्ञापन
Banking Laws Amendment Bill how to add four nominee in your bank account
Banking Laws Amendment Bill: बैंक खाते में अब एक नहीं चार नॉमिनी जोड़ सकेंगे। - फोटो : Adobe Stock

कैसे जोड़ पाएंगे नॉमिनी?

  • अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बैंक खाते में एक से ज्यादा नॉमिनी रहे तो इसके लिए जब आप खाता खुलवाने के लिए फॉर्म भरते हैं, तो आपको वहीं पर चार नॉमिनी भरने का विकल्प मिलेगा। ऐसे में आप जिसे चाहते हैं उसकी जानकारी यहां पर दे सकते हैं। ऐसे में आपके निधन के बाद आपके खाते की राशि नियमों के तहत उन नॉमिनी को दे दी जाएगी जिन्हें आपने चुना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed