{"_id":"674ed1ef4996dcb5da073239","slug":"how-to-start-bike-in-winter-season-know-tips-and-tricks-here-2024-12-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bike Tips: ठंड में बाइक का स्टार्ट न होना बड़ी समस्या, इन टिप्स को आजमाने से दौड़ पड़ेगी बाइक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Bike Tips: ठंड में बाइक का स्टार्ट न होना बड़ी समस्या, इन टिप्स को आजमाने से दौड़ पड़ेगी बाइक
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 03 Dec 2024 03:36 PM IST
सार
How to start bike in winter season: आज हम आपको इस खबर में कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाने के बाद आप मिनटों में अपनी बाइक को स्टार्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
How to start bike in winter season
- फोटो : FREEPIK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
How to start bike in winter season: सर्दियों का सीजन चल रहा है। आने वाले महीनों में ठंड का प्रभाव और भी ज्यादा बढ़ेगा। कई बार देखने को मिलता है कि सर्दियों के मौसम में सुबह के समय बाइक स्टार्ट नहीं होती है। सेल्फ और किक का कई बार इस्तेमाल करने के बाद भी बाइक चालू होने का नाम नहीं लेती है। ऐसे में लोग काफी परेशान हो जाते हैं।
बाइक के स्टार्ट न होने पर कई बार लोगों को जॉब या किसी दूसरी जरूरी जगह पर जाने में देरी हो जाती है। लाख कोशिशों के करने के बाद भी जब बाइक चालू नहीं होती है तो ऐसी स्थिति में लोगों को मजबूरन मैकेनिक के पास जाना पड़ता है। इसमें पैसों का काफी ज्यादा खर्चा होता है। अगर सर्दियों के सीजन में आपकी बाइक भी चालू नहीं होती है तो आज हम आपको इस खबर में कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाने के बाद आप मिनटों में अपनी बाइक को स्टार्ट कर सकते हैं।
2 of 5
How to start bike in winter season
- फोटो : FREEPIK
कई बार सर्दियों के सीजन में बाइक के इंजन के अंदर का ऑयल ठंडा हो जाता है। इस कारण बाइक स्टार्ट नहीं होती है। अगर आपकी बाइक सेल्फ से स्टार्ट नहीं होती है तो आप उसकी जगह किक को इस्तेमाल में ला सकते हैं।
How to start bike in winter season
- फोटो : FREEPIK
सेल्फ की तुलना में किक स्टार्ट इंजन को ज्यादा पावर से सर्कुलेट करता है। इससे आपकी बाइक स्टार्ट हो सकती है। अगर आपकी बाइक किक से भी स्टार्ट नहीं होती है ऐसी स्थिति में आप पहले गियर के अलावा किसी भी गियर पर किसी की मदद से धक्का दिलवाकर अपनी बाइक को स्टार्ट करवा सकते हैं।
How to start bike in winter season
- फोटो : FREEPIK
डबल स्टैंड पर बाइक को खड़ा करने से बाइक के अंदर का इंजन ऑयल एक तरफ इकट्ठा होकर जमेगा नहीं बल्कि वह बैलेंस रहेगा। इससे सुबह के समय बाइक के जल्दी स्टार्ट होने की संभावना ज्यादा रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।