LIC Aadhaar Shila Plan: आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। एलआईसी की इस स्कीम का नाम आधार शिला पॉलिसी है। इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि इसे खासतौर पर महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। अगर आप अपनी छोटी बचत पर शानदार रिटर्न पाना चाहते हैं। ऐसे में आप एलआईसी की आधार शिला स्कीम में निवेश शुरू कर सकती हैं। एलआईसी आधार शिला स्कीम में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे मिलते हैं। अगर आप रोजाना 58 रुपये की बचत करती हैं। ऐसे में एलआईसी आधार शिला स्कीम में निवेश करके आप मैच्योरिटी के समय एक बड़ा फंड इकट्ठा कर सकती हैं। देश में कई महिलाएं एलआईसी की इस स्कीम में निवेश कर रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं एलआईसी आधार शिला स्कीम के बारे में विस्तार से -
LIC: महिलाओं का भविष्य सुरक्षित करेगी LIC की यह स्कीम, 58 रुपये की बचत करके इकट्ठा कर सकती हैं 8 लाख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप एलआईसी आधार शिला स्कीम में निवेश करने की योजना बना रही हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है। एलआईसी की इस स्कीम में 8 से लेकर 55 साल की महिलाएं निवेश कर सकती हैं।
MF SIP: बिटिया की शादी की चिंता खत्म करेगी SBI की यह स्कीम, दस हजार निवेश करके इकट्ठा कर सकते हैं 76.5 लाख
एलआईसी आधार शिला स्कीम की न्यूनतम पॉलिसी टर्म 10 साल और अधिकतम 20 साल के लिए है। इस स्कीम की परिपक्वता अवधि की अधिकतम उम्र 70 वर्ष है। स्कीम की खास बात यह है कि पॉलिसी लेने के अगर 5 साल के बाद पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है। इस स्थिति में मैच्योरिटी के समय लॉयल्टी एडिशन की सुविधा परिवार को मिलती है।
अगर आप 30 साल की आयु में इस स्कीम में हर दिन 58 रुपये की बचत करके पूरे 20 सालों तक निवेश करती हैं। ऐसे में पहले साल में कुल 21,918 रुपये जमा होंगे। इस पर आपको कुल 4.5 फीसदी का टैक्स भी देना होगा।
इसके बाद आपको दूसरे साल इस स्कीम में 21,446 रुपये का प्रीमियम भरना होगा। इस स्कीम में आप मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर अपने प्रीमियम को भर सकते हैं। प्रीमियम भरने के बाद आप मैच्योरिटी के समय कुल 7,94,000 रुपये इकट्ठा कर सकेंगे।
Password Tips And Tricks: पासवर्ड बनाते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना हैक हो सकता है आपका अकाउंट