PM Kisan Yojana 13 Installment Release Date: लगभग हर एक वर्ग के लिए देश में अलग-अलग तरह की योजनाएं चल रही हैं। इनमें स्वास्थ्य, रोजगार, पेंशन, आवास, बीमा, मुफ्त व सस्ता राशन योजना, शिक्षा जैसी कई तरह की योजनाएं शामिल हैं। जहां एक तरफ राज्य सरकारें अपने-अपने राज्य के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती हैं, तो वहीं केंद्र सरकार भी कई तरह की योजनाओं का संचालन करती है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जो किसानों के लिए चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाती है यानी सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं, अब 13वीं किस्त का इंतजार किसानों को है, लेकिन क्या ये किस्त जनवरी में आ सकती है या इसमें और देरी देखी जा सकती है? तो चलिए ये जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बार में जान सकते हैं...
{"_id":"63c0e9b343c5b56b3a3e593f","slug":"pm-kisan-yojana-13-installment-release-date-in-january-2023-pm-kisan-13-kist-kab-aayegi-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: क्या जनवरी में आ सकती है 13वीं किस्त या इंतजार हो सकता है और लंबा? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: क्या जनवरी में आ सकती है 13वीं किस्त या इंतजार हो सकता है और लंबा? यहां जानें
Fri, 13 Jan 2023 10:51 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 13 Jan 2023 10:51 AM IST
विज्ञापन
किसानों के बैंक खाते में 13वीं किस्त कब आ सकती है?
- फोटो : Amar Ujala
किसानों के बैंक खाते में 13वीं किस्त कब आ सकती है?
- फोटो : istock
- दरअसल, पीएम किसान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को अब तक 12 किस्त के पैसे जारी हो चुके हैं और अब सभी को 13वीं किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 13वीं किस्त के पैसे जनवरी माह में किसानों के बैंक खातों में आ सकते हैं।
किसानों के बैंक खाते में 13वीं किस्त कब आ सकती है?
- फोटो : istock
- हालांकि, किस्त के पैसे सिर्फ उन किसानों को ही मिलेंगे, जिन्होंने भू-सत्यापन और ई-केवाईसी जैसे काम करवा लिए हैं। सरकार इस बार पहले से और भी ज्यादा ऐसे लोगों पर नजर बनाए हुए है, जो गलत तरीके से योजना का लाभ लेने के चक्कर में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के बैंक खाते में 13वीं किस्त कब आ सकती है?
- फोटो : istock
- वहीं, आधार से लिंक करने का काम, भू-सत्यापन करवाने का काम और ई-केवाईसी करवाने का काम लगातार जारी है। अभी भी कई किसान ऐसे हैं जिनके ये काम अधूरे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि हो सकता है कि किसानों को 13वीं किस्त के पैसे मिलने में थोड़ी देर हो सकती है। हालांकि, सरकार की तरफ से अभी इस पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है कि 12वीं किस्त कब आ सकती है और क्या इसमें देरी होगी।
विज्ञापन
किसानों के बैंक खाते में 13वीं किस्त कब आ सकती है?
- फोटो : istock
क्या कहता है पोर्टल?
- जब भी सरकार किसानों को किस्त जारी करने वाली होती है, तो पहले पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल पर इसकी सूचना दे देती है। पर मौजूदा समय में पोर्टल पर 13वीं किस्त के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहां अब भी 12वीं किस्त के बारे में भी बताया गया है।