बेटी के जन्म के समय से ही उसके भविष्य की चिंता हमको होने लगती है। उसकी शादी और पढ़ाई लिखाई को ध्यान में रखकर माता-पिता काफी पहले से बचत करने लगते हैं। अमूमन ज्यादातर माता-पिता बचत के ये पैसे बैंक में जमा कर देते हैं या उसकी एफडी करा देते हैं। हालांकि, यहां निवेश करना कोई बुरा ऑप्शन नहीं है। गौरतलब बात है कि पैसों को बैंक में जमा करने या वहां एफडी कराने से उस पर ज्यादा इंररेस्ट रेट नहीं मिल पाता है। अगर आपके घर में बेटी ने जन्म लिया है और आप उसके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए किसी अच्छी स्कीम की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको एसबीआई की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम SBI Technology Opportunities Fund Direct Growth है। एसबीआई की इस म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करके आप बंपर रिटर्न पा सकते हैं। बीते तीन सालों में एसबीआई की इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने सालाना 27.78 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
MF SIP: बिटिया की शादी की चिंता खत्म करेगी SBI की यह स्कीम, दस हजार निवेश करके इकट्ठा कर सकते हैं 76.5 लाख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप इस स्कीम में दस हजार रुपये निवेश करके 76.5 लाख रुपये का फंड इकट्ठा करना चाहते हैं। ऐसे में आपको एसबीआई की इस स्कीम में हर महीने 10 हजार रुपये का निवेश पूरे 18 सालों तक करना है।
स्कीम में इन्वेस्ट करते समय आपको इस बात की उम्मीद भी करनी है कि आपके निवेश पर हर साल 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। अगर आपको हर साल यह अनुमानित रिटर्न मिलता रहता है। इस स्थिति में आप 18 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय 76.5 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर सकेंगे।
Password Tips And Tricks: पासवर्ड बनाते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना हैक हो सकता है आपका अकाउंट
मैच्योरिटी के समय मिलने वाले इन पैसों से आप अपनी बिटिया को एक उज्ज्वल भविष्य दे सकेंगे। इसके अलावा आप इन पैसों का इस्तेमाल अपनी बिटिया की शादी के लिए कर सकेंगे। देश में कई लोग म्यूचुअल फंड में निवेश करना पसंद करते हैं। लॉन्ग टर्म निवेश के लिए म्यूचुअल फंड एक शानदार विकल्प है।
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
Govt Scheme: घर में हुआ है बेटी का जन्म, तो सरकार दे रही है 50 हजार रुपये, ऐसे उठाएं स्कीम का लाभ