फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bank Holiday: क्या आज 27 सितंबर को बैंक बंद है? यहां जानें अपने शहर के बैंकों के बारे में

Sat, 27 Sep 2025 07:48 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 27 Sep 2025 07:48 AM IST
सार

Aaj Bank Khula Hai Ya Band: अगर आप भी आज किसी काम से बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले ये चेक कर लें कि आपके बैंक की ब्रांच खुली है या बंद है?

विज्ञापन
Is the bank closed today on 27th September Aaj Bank Khula Hai Ya Band
क्या आज बैंक बंद है या खुला है? - फोटो : Adobe Stock

Is Today Bank Holiday: कभी न कभी तो लोगों को किसी न किसी काम से तो बैंक जाना ही पड़ता है। कभी किसी बड़े लोन लेने के लिए तो कभी अकाउंट के डोरमेंट में जाने के कारण। जबकि, कई अन्य ऐसे काम हैं जिनको बैंक जाकर ही करवाना होता है। ऐसे में जब भी बैंक जाएं, तो पहले ये चेक कर लें कि कहीं आज बैंक बंद तो नहीं?



ऐसा इसलिए भी जरूरी है तो कभी किसी त्योहार की वजह से तो कभी किसी अन्य वजह से बैंक बंद भी रहते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई बैंकों की हर महीने की छुट्टी तय करता है, जो हर राज्य में अलग-अलग होती है। ऐसे में अगर आप आज शनिवार यानी 27 सितंबर 2025 को किसी काम से बैंक जाने वाले हैं, तो पहले ये देख लें कि कहीं आपका बैंक बंद तो नहीं है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं कि आज बैंक बंद है या खुला है...

Is the bank closed today on 27th September Aaj Bank Khula Hai Ya Band
क्या आज बैंक बंद है या खुला है? - फोटो : Adobe Stock

सितंबर में कुल 15 छुट्टी

  • सितंबर महीना खत्म होने को आया है। आज के दिन को मिलाकर सिर्फ 4 दिन बचे हैं और इन चार दिनों बाद ये महीना खत्म हो जाएगा। इस महीने बैंकों को कुल 15 दिन की छुट्टी दी गई जिसमें साप्ताहिक अवकाश भी शामिल है।
Is the bank closed today on 27th September Aaj Bank Khula Hai Ya Band
क्या आज बैंक बंद है या खुला है? - फोटो : Adobe Stock

आज बैंक खुला है या बंद है?

  • अब बात आज शनिवार यानी 27 सितंबर की कर लेते हैं, तो जान लें कि आज बैंक बंद है। दरअसल, आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को पूरे देश के बैंक बंद रहते हैं और आज महीने का चौथा शनिवार है जिसके कारण बैंकों का अवकाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Is the bank closed today on 27th September Aaj Bank Khula Hai Ya Band
क्या आज बैंक बंद है या खुला है? - फोटो : Adobe Stock

सितंबर महीने की बची हुई छुट्टियां:-

  • 28 सितंबर - रविवार का अवकाश होने के कारण पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 29 सितंबर - महा सप्तमी/दुर्गा पूजा है, इसलिए कोलकाता, गुवाहाटी और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे
  • 30 सितंबर को महा अष्टमी/दुर्गा पूजा के कारण कोलकाता, त्रिपुरा और भुवनेश्वर समेत कई जगहों पर बैंकों की छुट्टी रहेगी
विज्ञापन
Is the bank closed today on 27th September Aaj Bank Khula Hai Ya Band
क्या आज बैंक बंद है या खुला है? - फोटो : Adobe Stock

...तो कब जा सकते हैं बैंक? 

  • अगर आप किसी काम से बैंक जाना चाहते हैं, तो जान लें कि सितंबर के बच्चे हुए दिनों में रविवार के अवकाश, सप्तमी और अष्टमी के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 1 अक्तूबर को नवरात्रि समाप्त/महा नवमी/दशहरा/आयुधपूजा, विजयादशमी/दुर्गा पूजा (दसैन) की वजह से और फिर महात्मा गांधी जयंती/दशहरा/विजयादशमी/दशहरा/दुर्गा पूजा (दसईं)/श्री श्री शंकरदेव के जन्मोत्सव के कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे। इसी तरह आगे भी अक्तूबर में छुट्टियां रहने वाली हैं। इसलिए आप यहां पर क्लिक करके अक्टूबर महीने की बैंकों की छुट्टियां देखकर अपने हिसाब से बैंक जाने का प्लान कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed