Bank Holidays October 2025: देशभर मे त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। नवरात्रि के साथ ही त्योहार शुरू हो चुके हैं और इसके साथ ही ये आगे बढ़ते हुए दशहरा, करवा चौथ और दिवाली से होते हुए छठ पूजा तक पहुंचेगा। ऐसे में पूरे देश में अगले एक महीने तो त्योहारों की धूम रहने वाली है। यही नहीं, त्योहारी सीजन है तो छुट्टियां भी काफी मिलेंगी? बच्चों की स्कूल-कॉलेज से छुट्टी रहेगी, तो नौकरीपेशा लोगों की भी छुट्टी रहेगी।
{"_id":"68d3c1505947f593730865b3","slug":"bank-holidays-october-2025-gandhi-jayanti-diwali-to-chhath-puja-check-full-list-and-updates-2025-09-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bank Holidays: दिवाली-छठ ही नहीं इन वजहों से भी अक्तूबर में रहेगी बैंकों की छुट्टी, देखें छुट्टियों की लिस्ट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Bank Holidays: दिवाली-छठ ही नहीं इन वजहों से भी अक्तूबर में रहेगी बैंकों की छुट्टी, देखें छुट्टियों की लिस्ट
Wed, 24 Sep 2025 03:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 24 Sep 2025 03:31 PM IST
सार
October Mein Bank Kitne Din Band Rahenge: सितंबर का महीना खत्म होने को आ रहा है। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि अक्तूबर महीने में बैंक कब-कब बंद रहने वाले हैं ताकि, बैंक से जुड़ा आपका कोई काम न अटके।
विज्ञापन
अक्तूबर में बैंकों की कितनी छुट्टी है?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 1
-
Link Copied
अक्तूबर में बैंकों की कितनी छुट्टी है?
- फोटो : Adobe Stock
अक्तूबर में किस शहर में कब-कब बंद रहेगा बैंक? देखें पूरी लिस्ट:-
- 1 अक्तूबर- नवरात्रि समाप्त/महा नवमी/दशहरा/आयुधपूजा, विजयादशमी/दुर्गा पूजा (दसैन) की वजह से अगरतला, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहटी, ईटानगर, कानपुर, कोची, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे
- 2 अक्तूबर - महात्मा गांधी जयंती/दशहरा/विजयादशमी/दशहरा/दुर्गा पूजा (दसईं)/श्री श्री शंकरदेव का जन्मोत्सव होने की वजह से पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
अक्तूबर में बैंकों की कितनी छुट्टी है?
- फोटो : Adobe Stock
- 3 अक्तूबर - दुर्गा पूजा (दसैन) के कारण गंगटोक में बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 4 अक्तूबर - दुर्गा पूजा (दसैन) की वजह से गंगटोक में बैंक बंद रहने वाले हैं
- 6 अक्तूबर - लक्ष्मी पूजा होगी, इसलिए अगरतला और कोलकाता के बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 7 अक्तूबर - महर्षि वाल्मिकी जयन्ती/कुमार पूर्णिमा है जिसके कारण बैंगलुरू, भुवनेश्वर, चंडीगढ़ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्तूबर में बैंकों की कितनी छुट्टी है?
- फोटो : Adobe Stock
- 10 अक्तूबर - करवा चौथ है, इसलिए शिमला में बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 18 अक्तूबर - कटि बिहु मनाया जाएगा जिसकी वजह से गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे
- 20 अक्तूबर - दिवाली (दीपावली)/नरक चतुर्दशी/काली पूजा है और इस दिन अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बैंगलुरू, भोपाल, चंगीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पणजी, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, विजयवाड़ा और तिरुवनन्तपुरम के बैंकों में छुट्टी रहेगी
विज्ञापन
अक्तूबर में बैंकों की कितनी छुट्टी है?
- फोटो : Adobe Stock
- 21 अक्तूबर - दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/गोवर्धन पूजा होगी जिसके कारण बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे
- 22 अक्तूबर - दिवाली (बाली प्रतिपदा)/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/गोवर्धन पूजा/बालिपदमी, लक्ष्मी पूजा (दीपावली) की वजह से अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरू, देरहादून, गंगटोक, जयपुर, कानपूर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर और पटना के बैंकों की छुट्टी रहेगी