फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन कराने के लिए IRCTC लाया टूर पैकेज, इतना है किराया

Thu, 06 Jun 2024 01:38 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 06 Jun 2024 01:38 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Tour Packages Char Dham Yatra 2024 Badrinath Kedarnath Gangotri and Yamunotri Ticket Fare Trip Details
IRCTC Packages For Char Dham Yatra 2024 - फोटो : Istock

IRCTC Packages For Char Dham Yatra 2024: अगर आप धार्मिक यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आईआरसीटीसी उत्तराखंड में चारधाम यात्रा कराने के लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन कराए जाएंगे। चारधाम यात्रा का एक बहुत बड़ा धार्मिक महत्व है। यह चारों ही जगहें हिंदू धार्मिक आस्था का केंद्र हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार चारधाम यात्रा करने से व्यक्ति को समस्त पापों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा व्यक्ति के जीवन में आने वाली समस्त समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। इस कारण आपको आईआरसीटीसी के इस चारधाम यात्रा टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 

IRCTC Tour Packages Char Dham Yatra 2024 Badrinath Kedarnath Gangotri and Yamunotri Ticket Fare Trip Details
IRCTC Packages For Char Dham Yatra 2024 - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 11 रातों और 12 दिनों तक यात्रा कराई जाएगी। इस टूर पैकेज का कोड SCBA44 है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको Badrinath / Barkot / Gangotri / Guptkashi / Haridwar / Kedarnath / Sonprayag / Yamunotri घुमाया जाएगा। 

Ayushman Bharat Yojana: क्या आयुष्मान भारत कार्ड से सभी अस्पतालों में करा सकते हैं इलाज? जानिए क्या है नियम

IRCTC Tour Packages Char Dham Yatra 2024 Badrinath Kedarnath Gangotri and Yamunotri Ticket Fare Trip Details
IRCTC Packages For Char Dham Yatra 2024 - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के चारधाम टूर पैकेज की शुरुआत 12 जून, 2024 को भुवनेश्वर से हो रही है। आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपकी यात्रा एरोप्लेन में कराई जाएगी। वहीं बाकी जगहों पर यात्रा कराने के लिए बस की व्यवस्था की जाएगी। 

AC Tips: कहीं आपके एसी में भी न लग जाए आग, सुरक्षा के लिए जरूर जान लें ये बातें

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Tour Packages Char Dham Yatra 2024 Badrinath Kedarnath Gangotri and Yamunotri Ticket Fare Trip Details
IRCTC Packages For Char Dham Yatra 2024 - फोटो : Istock

यात्रा करते समय आपको किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल सभी का इंतजाम किया जाएगा। इस टूर पैकेज में आपको गाइड की सुविधा भी मिल रही है। 

Investment Tips: बच्चों के भविष्य की चिंता छोड़ें, उनकी मेडिकल पढ़ाई के लिए ऐसे मिल सकते हैं 69.7 लाख

विज्ञापन
IRCTC Tour Packages Char Dham Yatra 2024 Badrinath Kedarnath Gangotri and Yamunotri Ticket Fare Trip Details
IRCTC Packages For Char Dham Yatra 2024 - फोटो : Istock

वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले सफर कर रहे हैं ऐसे में आपको 1,01,450 रुपये देने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 68,450 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं इस स्थिति में आपको प्रति व्यक्ति 62,220 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। 

Investment: शेयर बाजार में आपका भी हुआ है नुकसान, तो इन स्कीम्स में निवेश करने पर मिलेगा गारंटीड रिटर्न

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed