Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: कौन सा हेलमेट खरीदें? यहां जानें खरीदते समय क्या 4 चीजें जरूर चेक करें

Tue, 10 Nov 2026 02:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 10 Nov 2026 02:19 PM IST
सार

  • Helmet Buying Guide: बाइक या स्कूटर के लिए हेलमेट खरीदते समय सिर्फ उसके लुक और कीमत पर ध्यान देना काफी नहीं है
  • ये भी देखना जरूरी है कि हेलमेट सुरक्षा देता है या नहीं

विज्ञापन
How to Choose the Right Helmet: 4 Things to Check Before Buying a Bike Helmet
हेलमेट खरीदते समय क्या चीजें देखें? - फोटो : Amar Ujala AI

Helmet Buying Tips: बाइक या स्कूटर चलाते समय हेलमेट पहनना आपकी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। सड़क पर सफर के दौरान छोटी सी लापरवाही भी गंभीर चोट का कारण बन सकती है। ऐसे में हेलमेट सिर्फ ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए नहीं, बल्कि सिर को सुरक्षित रखने के लिए भी जरूरी है।



हालांकि, कई लोग हेलमेट खरीदते समय उसकी कीमत, रंग और डिजाइन देखकर ही फैसला कर लेते हैं। लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। दिखने में अच्छा लगने वाला हर हेलमेट जरूरी नहीं कि सुरक्षा के लिहाज से भी बेहतर हो। इसलिए हमारे लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि हेलमेट खरीदते समय क्या-क्या चीजें चेक करनी चाहिए। चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे जान सकते हैं कि हेलमेट खरीदते समय क्या चीजें देखें...

Trending Videos
How to Choose the Right Helmet: 4 Things to Check Before Buying a Bike Helmet
हेलमेट खरीदते समय क्या चीजें देखें? - फोटो : AI Generated

हेलमेट खरीदते समय किन 4 चीजों को चेक करें?

नंबर 1

  • हेलमेट खरीदते समय सबसे पहले उसके ISI मार्क को देखें
  • दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पर IS 4151:2015 मानक की जानकारी होनी चाहिए
  • सिर्फ ISI का स्टिकर देखकर हेलमेट न खरीदें बल्कि, उसकी मार्किंग और अन्य जरूरी जानकारियों को भी ध्यान से चेक कर लें
  • इससे आपको हेलमेट के निर्धारित सुरक्षा मानक से जुड़ी जानकारी मिल सकेगी
How to Choose the Right Helmet: 4 Things to Check Before Buying a Bike Helmet
हेलमेट खरीदते समय क्या चीजें देखें? - फोटो : AI Generated

नंबर 2

  • हेलमेट खरीदने से पहले उसे पहनकर जरूर देखें
  • यह आपके सिर पर सही तरीके से फिट होना चाहिए
  • अगर हेलमेट बहुत ढीला है और सिर हिलाने पर इधर-उधर घूमता है, तो उसे खरीदने से बचें
  • वहीं, बहुत ज्यादा टाइट हेलमेट भी पहनने में परेशानी पैदा कर सकता है
  • सही फिटिंग वाला हेलमेट सिर पर मजबूती से टिका रहता है
  • इससे सुरक्षा के लिहाज से उसकी उपयोगिता बेहतर बनी रहती है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Choose the Right Helmet: 4 Things to Check Before Buying a Bike Helmet
हेलमेट खरीदते समय क्या चीजें देखें? - फोटो : Adobe stock

नंबर 3

  • हेलमेट का चिन स्ट्रैप भी सुरक्षा में अहम भूमिका निभाता है
  • इसलिए खरीदते समय इसकी मजबूती और लॉक को जरूर चेक करें
  • हेलमेट पहनकर स्ट्रैप को बंद करें और देखें कि लॉक ठीक से काम कर रहा है या नहीं
  • इसका लॉक मजबूत होना चाहिए और अपने आप खुलना नहीं चाहिए
विज्ञापन
How to Choose the Right Helmet: 4 Things to Check Before Buying a Bike Helmet
हेलमेट खरीदते समय क्या चीजें देखें? - फोटो : AI Generated

नंबर 4

  • हेलमेट खरीदते समय उसके बाहरी हिस्से के साथ अंदर की पैडिंग और वाइजर भी चेक करें
  • अगर कहीं दरार, टूट-फूट या किसी तरह का गंभीर नुकसान दिखाई देता है, तो ऐसा हेलमेट न खरीदें
  • याद रखें कि हेलमेट का आकर्षक डिजाइन उसकी अच्छी गुणवत्ता की गारंटी नहीं है
  • इसलिए खरीदारी करते समय लुक से ज्यादा उसकी बनावट और सुरक्षा से जुड़ी चीजों को पहले चेक करें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed